केरल राज्य अब बहुत ज्यादा गरीबी से मुक्त हो गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष ने इस दावे को धोखाधड़ी बताते हुए सत्र का बहिष्कार किया। विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया और सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

केरल पिरवी दिवस पर आयोजित राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में यह घोषणा की।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केरल राज्य अब बहुत ज्यादा गरीबी से मुक्त हो गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष ने इस दावे को धोखाधड़ी बताते हुए सत्र का बहिष्कार किया। विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया और सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। वहीं सीएम विजयन ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं। दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घोषणा की कि केरल भारत का पहला ऐसा राज्य है, जिसने अत्याधिक गरीबी उन्मूलन किया है। उन्होंने केरल पिरवी दिवस पर आयोजित राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में यह घोषणा की।
सीएम आज शाम पांच बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में इस उपलब्धि की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्य मंत्री शामिल होंगे और विपक्ष के नेता को भी आमंत्रित किया गया है। फिल्म अभिनेता कमल हासन, ममूटी और मोहनलाल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विजयन ने बताया कि राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 20,648 परिवारों को रोजाना भोजन सुनिश्चित किया है। इनमें से 2,210 परिवारों को पका हुआ खाना मिल रहा है। 85,721 लोगों को जरूरी इलाज और दवाइयां दी गईं, जबकि हजारों को आवास सहायता प्रदान की गई है। अब तक 5,400 से अधिक नए घर पूरे हो चुके हैं या निमार्णाधीन हैं। 5,522 घरों की मरम्मत की गई है। साथ ही 2,713 भूमिहीन परिवारों को अपना घर बनाने के लिए जमीन दी गई है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष ने राज्य सरकार के दावे को पूरी तरह से धोखाधड़ी बताया और विरोध में सत्र का बहिष्कार किया। जैसे ही विशेष विधानसभा सत्र शुरू हुआ विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि रूल 300 के जरिए मुख्यमंत्री का बयान पूरी तरह से धोखाधड़ी और हाउस के नियमों की अवमानना थी।
विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि जब यूडीएफ धोखाधड़ी कहता है तो वह अपने ही व्यवहार की बात कर रहा होता है। उन्होंने कहा, हम वही कहते हैं जो हम लागू कर सकते हैं। हमने जो कहा था, उसे लागू किया है। यही हमारा विपक्ष के नेता को जवाब है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है। वहीं, सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में दो घंटे का मौन रखा। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर दुख जताया और जवाबदेही के लिए मंत्री के इस्तीफे की वकालत की।
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन एनडीए और विपक्ष के बीच जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। नीट पेपर लीक और राहुल गांधी के धरने के विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, जबकि CJP ने जेपी नड्डा के आवास पर जाने से इनकार करते हुए न्यूट्रल जगह या जंतर-मंतर पर मिलने की मांग की है।
ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह