अमेरिकी राष्टपति ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मीटिंग की तारीख फाइनल हो गई है। दोनों नेता रविवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर चीन में होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग।
अमेरिकी राष्टपति ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मीटिंग की तारीख फाइनल हो गई है। दोनों नेता रविवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर चीन में होंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता में ट्रंप टैरिफ पर भी बात होने की संभावना है। एससीओ समिट से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात 31 अगस्त को होगी। यह पिछले सात वर्षों में पीएम मोदी की पहली चीन यात्रा होगी और जून 2020 में एलएसी पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए टकराव के बाद पहली यात्रा होगी।
दोनों नेताओं ने 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर एक बैठक की थी। भारत और चीन के बीच चार साल से चल रहे सीमा टकराव को समाप्त करने के लिए लगभग 3500 किमी लंबी एलएसी पर गश्त करने के समझौते के बाद द्विपक्षीय वार्ता में सफलता संभव हुई।
पीएमओ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी के साथ अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में स्थिर और सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने सहित आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता से प्रेरित है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति शी को धन्यवाद दिया और अपनी स्वीकृति व्यक्त की। उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन की चीन की अध्यक्षता के लिए समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह तियानजिन में राष्ट्रपति शी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सीएम भगवंत मान ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया, वहीं मनीष सिसोदिया ने तानाशाही के खिलाफ लड़ने की बात कही।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। VCK के बिना शर्त समर्थन के साथ राज्य में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय थलापति को सरकार बनाने पर सस्पेंस कायम है। टीवीके चीफ ने शुक्रवार को देर रात राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था।
भारत सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियों का एलान किया है। केंद्र ने आज एनएस राजा सुब्रमणि को भारत का अगला चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।
डीआरडीओ ने बीती देर शाम को ओडिशा तट से परमाणु-सक्षम अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का पहला परीक्षण किया। यह परीक्षण-लॉन्च अग्नि-6 मिसाइल जैसा नहीं दिखता है, लेकिन जिस मिसाइल का परीक्षण किया गया है वह आईसीबीएम श्रेणी की है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया ह। भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था।
गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 बंगाल चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 9 जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला। जानें घुसपैठ, गो तस्करी और भयमुक्त बंगाल पर क्या बोले शाह
तमिलनाडु में अभिनेता विजय का मुख्यमंत्री बनना तय। TVK को कांग्रेस, VCK, CPI और CPI(M) का समर्थन मिलने से बहुमत का आंकड़ा 118 पार। जानें ताजा राजनीतिक हालात।
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री। रूपा गांगुली को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी। 207 सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार।
महाराष्ट्र के नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण केस में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय और सुनियोजित आपरेशन चलाया। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही निदा खान आखिरकार छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह