मातम में बदली शादी की खुशी...झाबुआ में कार पर पलटा ट्रॉला, नौ लोगों की मौत

झाबुआ जिले में एक भीषण हादसा हो गया। सीमेंट से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के मेघनगर में हुआ है।  

By: Star News

Jun 04, 202510:10 AM

view1

view0

मातम में बदली शादी की खुशी...झाबुआ में कार पर पलटा  ट्रॉला, नौ लोगों की मौत

-संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसा 
-शिवगढ़ महुदा के निवासी थे मृतकों में से आठ लोग 
- रात 2 बथे थांदला-मेघनगर के बीच हुआ हादसा  

भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। रात दो बजे निमार्णाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर कार पर ट्राला पलट गया। मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी हैं। दरअसल, झाबुआ में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया। वैन सवार 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  5 साल के बच्चे समेत दो गंभीर घायल हैं। हादसा भावपुरा गांव के पास कल्याणपुरा में हुआ। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया है।

इनकी गई जान
मृतकों में मुकेश खपेड़ (40), उनकी पत्नी सावली (35), बेटा विनोद (16), बेटी पायल (12), मढ़ी बमनिया (38), विजय बामनीय (14), कांता बमनिया (14), रागिनी बमनिया (9) और अकली परमार (35) शामिल हैं। हादसे में पायल परमार (19) और 5 वर्षीय आशु बमनिया घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
वैन में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा के रहने वाले थे। थांदला और मेघनगर पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल ले जाया गया।

इनका कहना है
मेघनगर के पास सीमेंट से भरा ट्रॉला पलटकर ओमनी वैन पर गिर गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात देर रात करीब दो बजे की है। 
पदम विलोचन शुक्ला, एसपी झाबुआ

COMMENTS (0)

RELATED POST

 गिरीश अध्यक्ष,सुधीर उपाध्यक्ष

1

0

 गिरीश अध्यक्ष,सुधीर उपाध्यक्ष

माहेश्वरी समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन 

Loading...

Jun 06, 2025just now

शांति समिति की बैठक आयोजित

1

0

शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति की बैठक आयोजित

Loading...

Jun 06, 2025just now

किसानों को पढ़ाया नवाचार का पाठ

1

0

किसानों को पढ़ाया नवाचार का पाठ

किसानों को पढ़ाया नवाचार का पाठ

Loading...

Jun 06, 2025just now

वारासिवनी जनपद अध्यक्ष का छिना पद और छिंदवाड़ा जिपं अध्यक्ष पर लटकी तलवार

1

0

वारासिवनी जनपद अध्यक्ष का छिना पद और छिंदवाड़ा जिपं अध्यक्ष पर लटकी तलवार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी की जनपद अध्यक्ष का निर्वाचन अमान्य और शून्य घोषित कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी ने यह फैसला दिया है। वहीं अब छिंदवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने और जीतने का दावा किया जा रहा है।

Loading...

Jun 06, 20254 hours ago

अजा मोर्चा को वीडी ने दिया मंत्र: संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किस तरह अपमान किया, समाज में खोलें उसकी पोल

1

0

अजा मोर्चा को वीडी ने दिया मंत्र: संविधान निर्माता का कांग्रेस ने किस तरह अपमान किया, समाज में खोलें उसकी पोल

वीडी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षित होने के साथ-साथ बड़े मन के व्यक्ति भी थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। लेकिन कुछ ताकतें संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को लेकर झूठ, छल-कपट और भ्रम की राजनीति कर रही हैं।

Loading...

Jun 05, 202519 hours ago