शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

फिल्म हनुमान अंश ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शुरुआती 21 दिनों में महज 12 करोड़ का मामूली कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में अभूतपूर्व उछाल लेते हुए अपने 31वें दिन 100 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी हनुमान अंश का यह बॉक्स आफिस सफर किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।
पहले हफ्ते की एक करोड़ की कमाई
फिल्म हनुमान अंश एक हफ्ते में केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। कम पॉपुलैरिटी और छोटी फिल्म होने के चलते पहले हफ्ते में ये फिल्म केवल 250 स्क्रीन्स में दिखाई गई थी। कम कमाई होने के चलते यही स्क्रीन्स दूसरे हफ्ते में घटकर 25 रह गईं। पहले हफ्ते में शानदार शुरूआत के बावजूद दूसरे हफ्ते में आवारापन 2 की कमाई थम गई।
तीसरे हफ्ते जागी थोड़ी उम्मीद
वहीं हनुमान अंश के लिए ये तीसरा हफ्ता था। फिल्म को इस हफ्ते में आवारापन 2 की कमाई थमने की वजह से फायदा मिला। इसके साथ तीसरे हफ्ते तक फिल्म को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई थी। व्यूअर्स के फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू भी आ रहे थे, तो इस वजह से भी फिल्म सुर्खियों में आ गई। इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
कोई नहीं फिल्म के टक्कर में
अब जब सिनेमाघरों में टॉक्सिक और मिजार्पुर द मूवी जैसी फिल्में लगी हुई हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये अभी भी शानदार कमाई कर रही है। 6 सितंबर रविवार को फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कलेक्शन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स आफिस पर गुमनाम रहने के बाद अचानक बड़ी फिल्मों को कमाई में टक्कर देना और उनसे ज्यादा कमाई करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
चौथे हफ्ते हुआ चमत्कार
असली चमत्कार तो तब हुआ, जब 26 अगस्त को 'टॉक्सिक' की रिलीज के बावजूद फिल्म ने अपनी कमाई जारी रखी। टॉक्सिक जैसी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट पर बनी फिल्म के आगे 'हनुमान अंश' ने अपना दबदबा कायम रखा। चौथे हफ्ते में इसकी कमाई डबल डिजिट (करोड़ों में) में होने लगी और अब इस फिल्म का नाम हर किसी की जुबान पर था। चौथे हफ्ते में ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया। अचानक बढ़ी इसकी कमाई ने सबको हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, जहां एक हफ्ते बाद 'टॉक्सिक' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं 'हनुमान अंश' का कलेक्शन लगातार बढ़ता नजर आया। अब यह फिल्म प्रतिदिन 'टॉक्सिक' से ज्यादा कमाई कर रही है।
‘हनुमान अंश’ के बारे में
‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
'आवारापन 2' की रिलीज ने तोड़ी कमर

शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह