×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (25 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (25 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

By: Ajay Tiwari

Dec 25, 20255:05 AM

view4

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (25 दिसंबर 2025)

नमस्कार,

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (25 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

ताइवान में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: चीन, जापान और फिलीपींस तक कांपी धरती

ताइपे | ताइवान का दक्षिण-पूर्वी इलाका बुधवार शाम भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, यह भूकंप शाम करीब 5:47 बजे आया, जिसका केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से महज 10.1 किलोमीटर उत्तर में जमीन के अंदर 11.9 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके न केवल पूरे द्वीप पर, बल्कि चीन, फिलीपींस और जापान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। विस्तार से पढ़ें...

बांग्लादेश... हादी के भाई ने कहा- चुनाव देख यूनुस सरकार ने करवाई हत्या

ढाका।  छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय हिसंक प्रदर्शन करने वालों के निशाने पर है। वहीं, शरीफ उस्मान के भाई ने इसे यूनुस सरकार की चाल बताया है। शरीफ उमर हादी ने कहा- यूनुस सरकार के अंदर कुछ ताकतें ही उस्मान हादी की हत्या के पीछे है। वो आने वाले राष्ट्रीय चुनाव को पटरी से उतारना चाहते हैं। उमर हादी ने यूनुस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-तुम्ही लोगों ने उस्मान हादी को मरवाया है। अब इस मुद्दे को इस्तेमाल करके चुनाव को रोकने की कोशिश कर रहे हो। विस्तार से पढ़ें..

कंगाल पाकिस्तान... सरकारी एयरलाइन पीआईए को 135 अरब में बेचा

इस्लामाबाद। कंगाल के चलते पाकिस्तान का हाल बेहाल है। आईएमएफ समेत तमाम मित्र देशों की आर्थिक मदद भी उसे संकट से उबार नहीं पा रही है। अब हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि शहबाज शरीफ सरकार को पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन कंपनी पीआईए तक बेचनी पड़ी है। ये सौदा 135 अरब रुपए में हुआ है। पाक ने नेशनल फ्लैग-कैरियर के प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस को सफलतापूर्वक पूरा किया और पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन को एक लोकल इन्वेस्टमेंट कंपनी के लीडरशिप वाले कंसोर्टियम को बेच दिया। विस्तार से पढ़ें..

कनाडा में सनसनी... भारतीय महिला हिमांशी खुराना की निर्मम हत्या

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय युवती हिमांशी खुराना की हत्या कर दी गई है। टोरंटो पुलिस ने इस मामले में महिला के करीबी बताए जा रहे एक व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने दावा किया है कि  जांच में करीबी रिश्ते में हुई हिंसा सामने आई है। विस्तार से पढ़ें...

फिर इसरो ने रचा कीर्तिमान ... ‘बाहुबली’ से सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च

नई दिल्ली।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत और भरोसे का एहसास करा दिया है। कम बजट, सटीक तकनीक और बड़ी जिम्मेदारी के साथ इसरो ने आज सुबह इतिहास रचते हुए अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट से अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचा दिया। दरअसल, इसरो नें फिर एक कीर्तिमान रच दिया है। विस्तार से पढ़ें..

दो दशक बाद साथ आए उद्धव-राज बोले- दिल्ली वाले तोड़ रहे मुंबई

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आज यानी बुधवार को दोनों भाईयों ने इसका ऐलान किया। गठबंधन को लेकर उद्धव ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पिछले पांच महीने में यह दूसरा मौका है जब ठाकरे भाईयों ने मंच साझा किया। विस्तार से पढ़ें...

राजस्थान...  क्रिसमस पर बच्चों को सांता क्लॉज बनाया तो गिरेगी गाज 

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शिक्षा अधिकारी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे के अवसर पर बच्चों को सांता क्लॉज बनाने के संदर्भ में आदेश जारी किया है। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि जिला हिंदू और सिख बहुल्य क्षेत्र है और बच्चों पर किसी भी तरह की परंपरा थोपना उचित नहीं है। भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष सुखजीत सिंह अटवाल द्वारा दी गई शिकायत का हवाला देते हुए यह फैसला लिया गया है। विस्तार से पढ़ें..

राणा बोलीं... देश को बचाने के लिए हिंदुओं को पैदा करने होंगे चार बच्चे

मुंबई।  महाराष्ट्र की भाजपा नेता नवनीत राणा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने विशेष समुदाय पर निशाना साधते हुए यह तक कह दिया कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चे इसलिए करने चाहिए जिससे उनकी साजिशों का सामना किया जा सके, जो यह सोचते हैं कि ज्यादा बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बना देंगे। हालांकि नवनीत राणा के इस बयान का पुरजोर विरोध हो रहा है। विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। विस्तार से पढ़ें...

मध्यप्रदेश... उज्जैन में लव जिहाद पर बवाल... दुकानों में लगाई आग

उज्जैन।  मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय बवाल मच गया, जब जुबैर नाम का एक युवक एक हिंदू व्यक्ति के घर में घुस गया और वहां रहने वाली युवती से गलत व्यवहार करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत पर घरवालों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।  विस्तार से पढ़ें...

भोपाल अयोध्या बायपास 10-लेन प्रोजेक्ट: NGT ने 7871 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

भोपाल | भोपाल की लाइफलाइन कहे जाने वाले अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। आसाराम चौराहा से रत्नागिरि तिराहे तक 16 किमी लंबे बायपास को 10 लेन में बदलने के लिए काटे जा रहे 7871 पेड़ों पर ट्रिब्यूनल ने 8 जनवरी 2026 तक अंतरिम रोक लगा दी है। पर्यावरणविद् नितिन सक्सेना द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने यह सख्त आदेश जारी किया है। विस्तार से पढ़ें...

एमपी पुलिस प्रमोशन: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारी बने IPS

भोपाल | मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन में पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर प्रदान किया है। ये अधिकारी वर्ष 2024 की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर चयनित किए गए हैं। विस्तार से पढ़ें..

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (25 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (25 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (25 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Dec 25, 20255:05 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (24 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (24 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (24 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Dec 24, 20255:08 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (21 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (21 दिसंबर 2025)

खबरों के सफरनामे में आज (21 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Dec 21, 20254:36 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (18 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (18 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (18 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Dec 18, 20255:02 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (17 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (17 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज (17 दिसंबर) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

Loading...

Dec 17, 20255:13 AM