भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंतजार अंतत: 20 जनवरी-2026 को खत्म हो जाएगा। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने 5,708 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल की सूची जारी करने के साथ ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक इस पद के लिए 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह समेत पार्टी के दिग्गज नबीन के प्रस्तावक होंगे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंतजार अंतत: 20 जनवरी-2026 को खत्म हो जाएगा। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने 5,708 सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल की सूची जारी करने के साथ ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक इस पद के लिए 19 जनवरी को नामांकन होगा और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि बीते महीने कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 19 जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। उसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नामांकन की जांच होगी फिर इसके तत्काल बाद शाम पांच से छह बजे के बीच नामांकन वापस लिया जा सकेगा। एक से अधिक नामांकन की स्थिति में 20 जनवरी को ही मतगणना के बाद नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
कभी नहीं आई मतदान की नौबत
अध्यक्ष पद पर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन के नाम की घोषणा हुई तो वह अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे, जिसे पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल पार्टी के इतिहास में एक बार भी मतदान की नौबत नहीं आई है।
दिग्गज होंगे प्रस्तावक
सबसे कम उम्र के भावी अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन के जरिये बड़ा सियासी संदेश देने के लिए पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह समेत पार्टी के दिग्गज नबीन के प्रस्तावक होंगे।
अध्यक्ष चुनाव के नियम
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबसे पहले 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव आवश्यक है। इस प्रक्रिया की पूरी होने के बाद निर्वाचक मंडल तैयार होता है, जिसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य शामिल होते हैं, जो एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में मतदान करते हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को कम से कम 15 वर्षों तक पार्टी का सदस्य होना अनिवार्य है। नामांकन के लिए उम्मीदवार को निर्वाचक मंडल के कम से कम 20 सदस्यों का समर्थन अनिवार्य है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।