अमरनाथ यात्रा ने आज से पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। वहीं, पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू की।

अमरनाथ यात्रा, दूसरा जत्था पहलगाम रूट पर आगे बढ़ा
दर्शन कर जत्थे का हर सदस्य भगवान शिव के रंग में रंगा
जम्मू। स्टार समाचार वेब
अमरनाथ यात्रा ने आज से पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। वहीं, पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने सुरक्षा इंतजामों की सराहना करते हुए कहा कि व्यापक सुरक्षा प्रबंधों से उन्हें यात्रा के दौरान आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास हो रहा है।
मजबूत मेडिकल सिस्टम
ऊंचाई पर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने और यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए, उधमपुर स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच 44) पर एक मजबूत मेडिकल सिस्टम तैयार किया है, जो खास तौर पर टिकरी काली माता मंदिर से चेनानी-नाशरी टनल तक के हिस्से को कवर करता है।
अलौकिक दर्शन कर लौटे श्रद्धालु
उधर, वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल और पहलगाम, दोनों मुख्य मार्गों से हर्षोल्लास के साथ शुरू हुई। बालटाल मार्ग से सुबह रवाना हुए पहले जत्थे के कई श्रद्धालु बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन कर बेहद खुशी-खुशी लौट आए। पवित्र गुफा के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और आस्था की अलग ही झलक दिखाई दी।
दिव्य दर्शनों से अद्भुत आनंद मिला
श्रद्धालुओं ने कहा कि दिव्य दर्शनों से अद्भुत आनंद मिला है। इस वर्ष पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी अपने पूर्ण आकार में विराजमान हैं। पहले दिन दर्शन करने वाले यात्रियों ने खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली बताया। उनका कहना है कि उन्हें पहली आरती और प्रथम पूजा के दौरान बाबा बर्फानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन का अवसर मिला। यात्रा मार्ग पर मौसम ने थोड़ी परीक्षा जरूर ली लेकिन भोलेनाथ की भक्ति के आगे सारी मुश्किलें आसान हो गईं। दर्शन कर जत्थे का हर सदस्य भगवान शिव के रंग में रंग गया।
बेहतर सुविधाओं से श्रद्धालु खुश
दर्शन कर लौटे अधिकांश श्रद्धालुओं ने इस वर्ष श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से किए गए प्रबंधों की सराहना की। उनका कहना है कि बोर्ड हर वर्ष यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करता है। कड़े सुरक्षा इंतजामों और बेहतर सुविधाओं से श्रद्धालुओं ने संतोष जताते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड के प्रयासों की प्रशंसा की।
यह भी पढ़िए...
अमरनाथ यात्रा: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कश्मीर... हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना
अमरनाथ यात्रा: सीसीटीवी के जरिए अब बालटाल से पवित्र गुफा तक हर कदम पर रहेगी नजर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिलिंर्गों और प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भस्म आरती से लेकर देर रात से ही उज्जैन के महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर और बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
24 अगस्त 2025 का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहाँ पढ़ें करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणियाँ।
जानिए 24 अगस्त 2025 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें अंक ज्योतिष के अनुसार करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का सटीक भविष्यफल।
25 अगस्त 2025 के पंचांग में जानिए आज की तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सूर्य-चंद्र गोचर, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल और वराह जयंती की पूरी जानकारी
जानिए 24 अगस्त 2025, रविवार का पंचांग विस्तार से। भाद्रपद माह, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, नक्षत्र, योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी।
23 अगस्त 2023 के पंचांग के अंतर्गत जानिए श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, ब्रह्म योग, राहुकाल का समय और तुलसीदास जयंती के संपूर्ण शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी।
अंक ज्योतिष 23 अगस्त 2023 के आधार पर मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से सभी मूलांकों के लिए कैसा रहा यह दिन।
जानिए 23 अगस्त 2023 का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहा। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ा संपूर्ण राशिफल हिंदी में पढ़ें।
रक्षाबंधन 2026 कब है? जानिए ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय से 27 या 28 अगस्त की सही तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और पूजा की संपूर्ण विधि।
18 सितंबर 2026 को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शक्तिशाली नीचभंग राजयोग बनेगा। जानिए तुला, कुंभ और वृषभ राशि पर इसका शुभ प्रभाव और करियर-कारोबार से जुड़ी खास बातें।