×

तनाव से राहत पाने के लिए लें अच्छी और गहरी नींद, अपनाएं ये टिप्स 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों कस पास फुर्सत के दो क्षण भी नहीं हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग तनाव और चिंता से परेशान हो रहे हैं। इससे लोगों को तरह-तरह की समस्याएं हो रही हैं। इसमें रात को अच्छी और गहरी नींद न आना भी एक सबसे आम समस्या है।

By: Manohar pal

Sep 04, 20256:08 PM

view39

view0

तनाव से राहत पाने के लिए लें अच्छी और गहरी नींद, अपनाएं ये टिप्स 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों कस पास फुर्सत के दो क्षण भी नहीं हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग तनाव और चिंता से परेशान हो रहे हैं। इससे लोगों को तरह-तरह की समस्याएं हो रही हैं। इसमें रात को अच्छी और गहरी नींद न आना भी एक सबसे आम समस्या है। रात को अच्छी नींद न आने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से डायबिटीज, थायराइड और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपके लिए नींद भी बहुत जरूरी होती है।

अगर आप रोजाना अच्छी और गहरी नींद लेंगे, तो कई रोगों से बचाव हो सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन, ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें रात में सही से नींद नहीं आ पाती है। ऐसे में अक्सर लोग नींद आने के लिए सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन, ये सप्लीमेंट्स भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसे नेचुरल टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिनसे नींद में मदद मिल सकती है।  

फोन, लैपटॉप और टीवी की लत से बनाएं दूरी 
अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है तो सबसे पहले आपको स्क्रीन टाइम का ध्यान रखना चाहिए। आपको स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। रात को सोने से 1-2 घंटे पहले फोन, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। दरअसल, इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट नींद के हार्मोन को प्रभावित करती है। इससे नींद का शेड्यूल खराब हो सकता है। इसलिए सोने से एक घंटा पहले सभी तरह के गैजेट्स का यूज करना बंद कर दें। 

सोने का समय निर्धारित करें
अच्छी और गहरी नींद के लिए सबसे जरूरी है, सोने का समय निर्धारित करना। आपको सोने के लिए एक ही समय निर्धारित करना चाहिए और उस समय पर सारे काम छोड़कर लेट जाना चाहिए। इससे आपके शरीर को नेचुरल बॉडी क्लॉक को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है।

गहरी नींद के लिए मेडिटेशन जरूर करें
अच्छी और गहरी नींद के लिए मेडिटेशन भी बहुत जरूरी होता है। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है और नींद अच्छी आती है। अगर आप रोजाना मेडिटेशन करेंगे तो इससे तनाव का स्तर भी कम होता है। मेडिटेशन करने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी का स्तर कम होता है। अगर आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे तो अच्छी और गहरी नींद में मदद मिलेगी।  

सोने का बेहतर माहौल बनाएं
अच्छी और गहरी नींद के लिए अच्छा माहौल होना भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो बेडरूम को शांत रखें। आपके बेडरूम में अंधेरा और ठंडक बनी रहनी चाहिए। इससे आपको नींद आने और सुकून से होने में मदद मिलेगी। बेडरूम में ज्यादा लाइट की वजह से भी नींद आने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए सोने के लिए कमरे की सारी लाइट बंद कर दें।


डाइट पर ध्यान देना जरुरी 
अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखें। अच्छी और गहरी नींद के लिए अपनी रात की डाइट में हैवी भोजन, कैफीन और शराब को बिल्कुल शामिल न करें। इन चीजों के सेवन से नींद में खलल पड़ सकती है। अगर आप रोजाना इन चीजों का सेवन करेंगे तो इससे नींद पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से 3 घंटे पहले कुछ लाइट डाइट लेना फायदेमंद होता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

"क्या आपकी रसोई में अक्सर रहता है तनाव, कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

"क्या आपकी रसोई में अक्सर रहता है तनाव, कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

चलिए आपको बताते हैं रसोई का वास्तु शास्त्र। क्या ख्याल रखना चाहिए रसोई तैयार करते समय। वास्तु का ध्यान रखने पर जानिए क्या-क्या दिक्कत हो सकती है।

Loading...

Feb 25, 20264:52 PM

हॉस्टल लाइफ और बैचलर किचन का 'सुपरहीरो': इलेक्ट्रिक केतली के 7 जादुई उपयोग

हॉस्टल लाइफ और बैचलर किचन का 'सुपरहीरो': इलेक्ट्रिक केतली के 7 जादुई उपयोग

क्या आप भी इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए करते हैं? जानिए केतली के 7 ऐसे अनोखे इस्तेमाल जो बैचलर्स और हॉस्टल स्टूडेंट्स की लाइफ आसान बना देंगे।

Loading...

Feb 24, 20265:27 PM

सावधान! आधी रात की भूख कहीं आपको बीमार तो नहीं बना रही?  क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सावधान! आधी रात की भूख कहीं आपको बीमार तो नहीं बना रही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या आपको भी आधी रात को स्नैकिंग की आदत है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानें कि देर रात भोजन करना आपकी सेहत, नींद और मेटाबॉलिज्म को कैसे प्रभावित करता है और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही समय क्या है।

Loading...

Feb 19, 20265:16 PM

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा: सेहत के लिए वरदान या 'साइलेंट किलर'? जानें हकीकत

फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना पाचन के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे बासी आटा गैस और एसिडिटी का कारण बनता है और इसे सुरक्षित रखने के बेस्ट कुकिंग टिप्स।

Loading...

Feb 16, 20264:10 PM

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से कैंसर होता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च 

क्या सिर के पास मोबाइल रखकर सोने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉ. मायरो फिगुरा की चेतावनी और भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट की राय। मोबाइल रेडिएशन के सच और नींद पर इसके प्रभाव की विस्तृत रिपोर्ट।

Loading...

Feb 12, 20264:08 PM