×

 भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील... किसानों के हितों से नहीं किया समझौता

संसद के बजट सत्र का बुधवार को छठा दिन था।  पीएम नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले वाणिज्य मंत्री ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है।

By: Arvind Mishra

Feb 04, 20261:48 PM

view4

view0

 भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील... किसानों के हितों से नहीं किया समझौता

वाणिज्य मंत्री ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया।

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संसद में बयान
  • शाम 5 बजे सदन को संबोधित करेंगे पीएम
  • देश के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई
  • विपक्ष का हंगामा, बोले-राहुल को बोलने दें

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

संसद के बजट सत्र का बुधवार को छठा दिन था। पीएम नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले वाणिज्य मंत्री ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी। भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने दो, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है.. के नारे लगाए। दरअसल,  भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इसमें देश के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। गोयल ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षी सासंदों के शोर के बीच कहा कि इस डील में देश के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया। इस डील से कृषि क्षेत्र के हितों की रक्षा होगी और अमेरिकी बाजार में भारत का निर्यात बढ़ेगा।

दुग्ध क्षेत्र में भी हित सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार कृषि क्षेत्रों की रक्षा में सफल रही और कई क्षेत्रों पर चर्चा के बाद अमेरिका के साथ डील पर सहमति बनी है। दुग्ध क्षेत्र में भी हमारे हित सुरक्षित हैं और डील से दोनों देशों को फायदा होगा। 2 फरवरी को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के कई मामलों पर टेलीफोन पर बातचीत की। इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि यह टैरिफ कई प्रतिस्पर्धी देशों पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ से कम है।

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा- अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील सेक्टर में अपने हितों की रक्षा करने में कामयाब रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए पहलों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

 यह भी पढ़िए... 

लोकसभा: राहुल ने केंद्रीय मंत्री को कहा-गद्दार दोस्त... बिट्टू बोले-देश का दुश्मन

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा: हंगामे के आसार... धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी

COMMENTS (0)

RELATED POST

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: मंत्री वैष्णव ने किया एआई का यूपीआई बनाने का एलान

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि भारत के एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम में वैश्विक निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में देश में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।  समिट के दौरान वैष्णव ने एआई का यूपीआई बनाने की योजना का भी एलान किया।

Loading...

Feb 17, 20262:33 PM

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत सबसे बड़ा केला उत्पादक... देश में 7वें नंबर पर मध्यप्रदेश

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केला पैदा करता है। भारत का अधिकतर केला देश में ही खपत होता है। भारत में आंध्र प्रदेश अग्रणी राज्य है। महाराष्ट्र बड़ा योगदान देता है। वहीं देश का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश केला उत्पादन में सातवें नंबर पर है।

Loading...

Feb 17, 202612:52 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

फ्रांस के राष्ट्रपति आए भारत...खास अंदाज में पीएम मोदी ने कहा-वेलकम मेरे प्यारे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कहा-भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। 3.25 लाख करोड़ के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद से हाल ही में मंजूरी मिली है।

Loading...

Feb 17, 202612:25 PM

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल: दो मिनट 1 सेकंड में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कहा-शेष विधायक पढ़ लें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषणा के साथ शुरू हुआ, लेकिन राज्यपाल ने अभिभाषण मात्र 2 मिनट 1 सेकेंड में ही खत्म कर दिया। राज्यपाल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा।

Loading...

Feb 16, 20263:02 PM

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

यूपी: छह जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... तीन गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Loading...

Feb 16, 20262:44 PM