अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।

नॉर्वे की छवि पर लगा दाग, मिटाना बेहद मुश्किल होगा
दावा-8 बड़े युद्धों को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया और चेतावनी दी कि वह इस फैसले को कभी नहीं भूलेंगे। ट्रंप ने कहा कि इस निर्णय से नॉर्वे की छवि पर ऐसा दाग लगा है, जिसे मिटाना बेहद मुश्किल होगा। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि ईरान के साथ जारी तनाव और सीजफायर को लेकर कोई ठोस प्रगति न होने के कारण ट्रंप के इन दावों पर लगातार सवाल भी उठते रहे हैं।
मुझे मिलने चाहिए थे 8 नोबेल
अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में 8 बड़े संघर्षों और युद्धों को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें गाजा और ईरान से जुड़े तनाव भी शामिल हैं। ट्रंप ने दावा किया-मैंने ईरान को पूरे मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों को तबाह करने से रोका। मेरे द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर मुझे एक नहीं, बल्कि 8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे।
भारत-पाक के तनाव कम कराने का दावा
ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय विवादों में मध्यस्थता का श्रेय लेते हुए कहा- भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के बीच बने सैन्य व कूटनीतिक तनाव को कम किया। इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुनी गईं अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की पूर्व जज नवानेथेम नवी पिल्लै के चयन पर भी ट्रंप ने सवाल खड़े किए। ट्रंप ने कहा-आज नोबेल शांति पुरस्कार ऐसे शख्स को दिया गया है, जिसका नाम मैंने पहले कभी नहीं सुना। कोई नहीं जानता कि ये कौन हैं।
नोबेल पाने की पुरानी चाहत
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार पाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वह लगातार यह कहते रहे हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में ऐसा काम किया है जो किसी अन्य अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं किया। ट्रंप का कहना है कि इस प्रकार के पक्षपातपूर्ण फैसलों से नोबेल पुरस्कार की अपनी साख और विश्वसनीयता को भारी नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।
वर्ष 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और हाई-एर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ बैठक में पीएम मोदी ने वैश्विक शांति पर जोर दिया। एस जयशंकर ने बताया कि ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा और अनाज निर्यात के लिए भारत रूस-यूक्रेन के संपर्क में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह