×

महू में निर्माणाधीन टनल धंसी, झारखंड-सिंगरौली के दो श्रमिकों की मौत

महू के चोरल क्षेत्र में एनएचएआई की निर्माणाधीन टनल का अगला हिस्सा बुधवार गिर गया। इस घटना में वहां मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

By: Arvind Mishra

Jun 25, 20253:01 PM

view8

view0

महू में निर्माणाधीन टनल धंसी, झारखंड-सिंगरौली के दो श्रमिकों की मौत

  • मचा हड़कंप: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर हादसा 

  • बारिश की वजह से टनल की मिट्टी धंसने की आशंका

महू। स्टार समाचार वेब

महू के चोरल क्षेत्र में एनएचएआई की निर्माणाधीन टनल का अगला हिस्सा बुधवार गिर गया। इस घटना में वहां मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आशंका है कि बारिश की वजह से मिट्टी में नमी आ गई और वो धंस गई, जिसमें वहां मौजूद मजदूर दब गए। इलाके में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। हादसे के बाद से अन्य मजदूर डरे हुए हैं। दरअसल, महू के पास इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर चोरल में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह बारिश को बताया गया है। झारखंड निवासी विकास राय (29) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सिंगरौली निवासी लालजी कौल (26) ने इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हैदराबाद की कंपनी बना रही टनल

सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक, हादसा इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर चोरल इलाके में टनल नंबर 3 में हुआ। इसका काम हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। बुधवार तड़के टनल का करीब 18 मीटर ऊंचा और 16 मीटर चौड़ा हिस्सा नीचे गिर पड़ा। 

एक ने मौके पर ही तोड़ा दम

सुरंग ढहने से जान गंवाने वाला विकास राय झारखंड में गिरिडीह जिले के झोंका वर्मासिया का रहने वाला था। शव पोस्टमॉर्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, लालजी कोल को गंभीर रूप से घायल होने के बाद इंदौर में तेजाजी नगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रात से काम कर रहे थे मजदूर

महू एसडीएम राकेश परमार समेत नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टनल के एक छोर पर देर रात से मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद टनल का मलबा हटाने के लिए दो पोकलेन मशीन को काम पर लगाया गया है। मलबे को डंपर में भरकर ले जाया जा रहा है।

दो सुरंगें बन रही

इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर चोरल नदी के पास दो सुरंगें बनाई जा रही हैं। सुरंगें बनने और हाईवे के निर्माण पूरा होने के बाद खंडवा से इंदौर जाने में ढाई घंटे समय की बचत होगी। अभी इंदौर से खंडवा जाने में साढ़े चार से पांच घंटे तक लग जाते हैं। पहली सुरंग 500 और दूसरी 300 मीटर लंबी होगी। इनसे हाईवे पर मोड़ की संख्या घटेगी, जिससे हादसों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सवालों के घेरे में ट्रांसको का आदेश: रिटायरमेंट से मात्र 5 दिन पहले कार्यपालन अभियंता को बना दिया मुख्य अभियंता, कर्मचारियों ने उठाए सवाल

7

0

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सतना कार्यालय से जारी आदेश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद्र निगम को रिटायरमेंट से केवल 5 दिन पहले मुख्य अभियंता बनाकर जबलपुर ट्रांसफर किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग अधिकारी-कर्मचारी में भेदभाव कर रहा है और इस फैसले से अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

Loading...

Sep 29, 20255 hours ago

जैसीनगर का नाम जय शिवनगर करने की घोषणा का विरोध

5

दांगी क्षत्रिय समाज ने जताई आपत्ति; ज्ञापन देकर बोले- नाम परिवर्तन का प्रस्ताव निरस्त करें

Loading...

Sep 29, 20256 hours ago

स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण में तकनीकी अड़चनें

8

प्लेटफार्म एक तक ही बनेगा नया एफओबी

Loading...

Sep 29, 20256 hours ago

सफेद शेर की नगरी रीवा में नवरात्रि गरबा-डांडिया महोत्सव: मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी ने दी खास प्रशंसा, हजारों दर्शकों संग झूमे कलाकार

रीवा के कृष्णा-राजकपूर आॅडिटोरियम में 26 वर्षों से आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने इस बार भी धूम मचा दी। स्टार समाचार ग्रुप और हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2025 मुस्कान जिज्ञासी मुख्य अतिथि रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों की प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

Loading...

Sep 29, 202511 hours ago

‘गूंज’ द नवरात्रि फेस्ट 2025: श्रद्धा, गरबा और संस्कृति के रंगों से सजी सतना की रातें, आस्था और उत्साह की गूंज में डूबा पूरा शहर

सतना में स्टार समाचार और त्रिदेव मंडल द्वारा आयोजित ‘गूंज द नवरात्रि फेस्ट 2025’ में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य पंडाल में मां की आरती से लेकर गरबा की थाप और रंग-बिरंगे परिधानों तक, यह आयोजन शहरवासियों के लिए भक्ति और संस्कृति का भव्य उत्सव बना।