झारखंड के बोकारो जिले के बिरहोरडेरा जंगली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस और सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

झारखंड के बोकारो जिले के बिरहोरडेरा जंगली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस और सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के नक्सलियों से लोहा लेते हुए कोबरा-209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ क्षेत्र में हुई है, जहां इसी साल अप्रैल महीने में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।
दरअसल, नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च आपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की गोलीबारी में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली की पहचान झारखंड के कुख्यात हार्डकोर नक्सली 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी के रूप में हुई है। एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया। आरोप है कि 18 अप्रैल के संबोधन में सांसदों की मंशा पर सवाल उठाकर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाई गई।
कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के बीच 70 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मणिपुर में आज सुबह कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 5:59 बजे आया।
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 23 लोगों की जान चली गई। बचाव कार्य जारी है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की फ्लाइट IC3401 में तकनीकी खराबी के बाद मचा हड़कंप। 4 घंटे हवा में रहने के बाद बेंगलुरु में हुई सुरक्षित लैंडिंग।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जालो क्षेत्र में यात्री बस पलटने से 15 लोगों की जान चली गई। जानें हादसे की वजह और राहत कार्य की ताजा स्थिति।
बिहार के जमुई में मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में झाझा के भरोसी साह की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हैं।
नेशनल हेराल्ड केस में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। ट्रायल कोर्ट द्वारा चार्जशीट खारिज किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच फैसला लेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने बांकुरा की रैली में टीएमसी सरकार को 'निर्मम' बताया और राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी का समर्थन किया। पढ़ें बांकुरा जनसभा की पूरी रिपोर्ट।