संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक ताजा और चौंकाने वाली रिपोर्ट में भारत की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2025 में पुरानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए आत्मघाती वाहन विस्फोट के पीछे आतंकी संगठन अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट का हाथ था।

एनआईए 2025 के आतंकी हमले की जांच कर रही
अफगानिस्तान में पनाह, बांग्लादेश में किया विस्तार
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक ताजा और चौंकाने वाली रिपोर्ट में भारत की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2025 में पुरानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए आत्मघाती वाहन विस्फोट के पीछे आतंकी संगठन अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट का हाथ था। संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति की विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम की ओर से जारी रिपोर्ट ने दिल्ली में हुए इस जानलेवा हमले की चल रही राष्ट्रीय जांच को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक मोड़ दे दिया है।
बिखरे नेटवर्क से विकेंद्रीकृत सेल्स
यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा का क्षेत्रीय संगठन अब एक बिखरे हुए समूह से बदलकर विकेंद्रीकृत नेटवर्क के रूप में काम कर रहा है। यह संगठन अब पूरे दक्षिण एशिया में छोटे-छोटे, स्वायत्त सेल्स बनाकर काम कर रहा है, जिससे इसकी गतिविधियों को ट्रैक करना अधिक जटिल हो गया है। लाल किला हमला इसी नए पैटर्न और रणनीति का नतीजा था।
अफगानी पहचान का इस्तेमाल
रिपोर्ट में चिंता जताई गई है कि एक्यूआईएस के शीर्ष आतंकी और रणनीतिकार अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बेझिझक रह रहे हैं और फर्जी अफगानी पहचान पत्रों का उपयोग कर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। संगठन भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर अपने नेटवर्क को मजबूत करने की फिराक में है।
डिजिटल करेंसी से टेरर फंडिंग
आतंकी संगठन अब फंडिंग जुटाने और ट्रांजेक्शन के लिए डिजिटल और क्रिप्टोकरेंसी का व्यापक इस्तेमाल कर रहे हैं। यूएन समिति ने सुझाव दिया है कि आतंकी समूहों से जुड़े क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट एड्रेस को भी यूएन प्रतिबंध सूची में शामिल किया जाए।
रासायनिक और जैविक हथियार
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अल-कायदा और आईएसआईएल जैसे समूह केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर मटीरियल हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
एनआईए की टीम कर रही जांच
नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए भीषण गाड़ी धमाके में कई नागरिकों की जान चली गई थी और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इसकी कमान संभाली थी।
जांच की वर्तमान स्थिति
एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी जांच में पाया कि इस हमले को किसी पारंपरिक नेटवर्क ने नहीं, बल्कि व्हाइट-कॉलर प्रोफेशनल्स और उच्च शिक्षित युवाओं के एक स्व-कट्टरपंथी मॉड्यूल ने अंजाम दिया था, जो परोक्ष रूप से एक्यूआईएस के आॅनलाइन हैंडलर्स के संपर्क में थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।