जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।

भाजपा सांसद कंगना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी में भी छिड़ी जंग
लोगों का कहा था-यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान
चारों तरफ से बढ़ा दबाव, संस्कृति- पूजा की थाली पर उठे सवाल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच भी तीखी बयानबाजी देखने को मिली। दरअसल, विज्ञापन में कृति सेनन ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, श्रग और शरारा पहनकर आनस्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आई थीं। रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर उनके इस परिधान, पूजा की थाली गायब होने और डॉगी को राखी बांधने के दृश्य पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान है।
ब्रांड ने जारी किया आधिकारिक बयान
विवाद बढ़ता देख जीवा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी कर माफी मांगी और एड वापस लेने की घोषणा की। ब्रांड ने कहा-हमारे मन में भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति गहरा सम्मान है। इस कैंपेन का उद्देश्य त्योहार की खुशियों को पेट्स (पालतू जानवरों) तक ले जाना था। यदि हमारे विज्ञापन से अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ऐसा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था। हमने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है।
कंगना रनौत बनाम राहुल गांधी
इस विज्ञापन को लेकर राजनीतिक और सिने जगत के गलियारों में भी बहस छिड़ गई। कंगना ने कृति के स्टाइलिंग चॉइस पर सवाल उठाते हुए लिखा-आज की महिलाओं के पास कॉकटेल ड्रेस से लेकर साड़ी और सलवार-कमीज तक कई विकल्प हैं। ऐसे में बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर भाई को राखी क्यों बांधना... यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया गया है।
कृति के समर्थन में कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति का बचाव करते हुए कहा कि एक महिला क्या पहनती है, यह उसकी अपनी पसंद है। महिलाओं को उनकी आजादी के लिए ट्रोल करना बंद होना चाहिए।
कंगना का पलटवार
राहुल गांधी के स्मैश द पैट्रियार्की कमेंट पर भाजपा सांसद कंगना ने राहुल पर निशाना साधते हुए लिखा- ब्रो, रुको... भारत माता की जय, शुरू करते हैं।

जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के पांचवें दिन के लाइव कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और 100 करोड़ क्लब की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह