आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होने वाला है। पार्टी के इस कदम को राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होने वाला है। पार्टी के इस कदम को राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 24 अक्टूबर को पंजाब में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहले इस सीट से अरविंद केजरीवाल और फिर मनीष सिसोदिया के राज्यसभा जाने की चर्चा थी। हालांकि किसी बाहरी को पंजाब से राज्यसभा भेजने पर 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाबी नाराज न हो जाएं, इसलिए पार्टी ने यह रिस्क नहीं उठाया। यह उपचुनाव आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए हो रहा है। अरोड़ा ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। अरोड़ा, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था, वर्तमान में भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में मंत्री हैं।
आप को 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। जून में, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से राज्यसभा में प्रवेश करने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में अरोड़ा की जीत के बाद केजरीवाल ने चुनावी मैदान में उतरने से इंकार कर दिया।
पंजाब में राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन कल यानी 6 अक्टूबर को होगा। 13 अक्टूबर नामिनेशन की आखिरी तारीख है। 14 अक्टूबर को स्क्रूटनी के बाद 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को वोटिंग और इसी दिन शाम को काउंटिंग होगी। विपक्षी दल कांग्रेस, एसएडी और भाजपा ने अभी चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया है।
पंजाब से इस समय राज्यसभा से 6 सदस्य हैं। ये सभी आप के ही नेता हैं। इनमें कारोबारी विक्रमजीत सिंह साहनी, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, आप के नेता राघव चड्ढा और संदीप पाठक, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर व उद्योगपति अशोक मित्तल शामिल हैं।
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय है। इस समय पंजाब में 117 विधायकों में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के 3, कांग्रेस के 16, भाजपा के 2, बहुजन समाज पार्टी के पास एक और एक आजाद विधायक है। एक सीट अभी तरनतारन की खाली पड़ी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।