हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने IG के नेतृत्व में SIT गठित की। पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने FIR को बताया अधूरा। परिजन हरियाणा DGP की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े।

चंडीगढ्. स्टार समाचार वेब.
हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के सनसनीखेज मामले की जांच अब चंडीगढ़ पुलिस करेगी। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन कमेटी (SIT) का गठन किया गया है। चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित यह छह सदस्यीय टीम इस केस की गहनता से पड़ताल करेगी।
चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार रात को मृतक आईपीएस अधिकारी के सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज किया था। हालांकि, एडीजीपी वाई पूरण कुमार की पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने इस दर्ज की गई एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी कंवरदीप कौर को पत्र लिखकर एफआईआर को अधूरा बताया है।
दूसरी ओर, मृतक आईपीएस के परिजन, जिनमें उनके भाई (जो विदेश से आए हैं) और आईएएस डी सुरेश शामिल हैं, ने चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक हरियाणा डीजीपी और एसपी रोहतक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इस पर डीजीपी ने उन्हें आईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठन कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
इस गंभीर मामले को लेकर हरियाणा के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल है।
प्रशासनिक संवेदना: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने आईएएस अमनीत पी कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उनके साथ आईएएस राज शेखर वुडरू भी मौजूद थे। यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली।
विपक्ष के आरोप: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने अमनीत पी कुमार से मिलकर दुख जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में लीपा पोती कर रही है। वहीं, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने भी सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार किसके दबाव में कार्रवाई से कतरा रही है।
परिणामस्वरूप, आईएएस अमनीत पी कुमार और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए, चंडीगढ़ पुलिस ने उनके सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास के बाहर एक अस्थायी पुलिस चेक पोस्ट बनाकर सुरक्षा बढ़ा दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।