एअर इंडिया ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण जून से अगस्त तक शिकागो, न्यूयॉर्क और शंघाई सहित कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें निलंबित करने का फैसला किया है।

एअर इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एयरलाइन ने आगामी जून से अगस्त 2026 तक अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करने और कुछ प्रमुख विदेशी मार्गों पर सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यह कदम नेटवर्क की स्थिरता में सुधार और बढ़ती परिचालन लागत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
एअर इंडिया ने इस कड़े फैसले के पीछे वजह बताते हुए कहा है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में भू-राजनीतिक या तकनीकी कारणों से हवाई क्षेत्र के उपयोग पर पाबंदी है, जिससे उड़ान संचालन जटिल हो गया है। साथ ही विमान ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को आर्थिक रूप से काफी महंगा बना दिया है।
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों से जुड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे-
अमेरिका: दिल्ली-शिकागो और मुंबई-न्यूयॉर्क।
एशिया: दिल्ली-शंघाई, चेन्नई-सिंगापुर, मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले।
इन छह प्रमुख मार्गों के बंद होने से गर्मियों की छुट्टियों और व्यावसायिक यात्राओं पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।
इतनी कटौती के बावजूद एअर इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि वह अपनी वैश्विक कनेक्टिविटी बनाए रखेगी। एयरलाइन हर महीने 1,200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती रहेगी, जिनमें यूके और यूरोप: प्रति सप्ताह क्रमशः 57 और 47 उड़ानें। उत्तरी अमेरिका: प्रति सप्ताह 33 उड़ानें। दक्षिण पूर्व एशिया और सार्क: प्रति सप्ताह 158 उड़ानें। ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका (मॉरीशस): क्रमशः 8 और 7 साप्ताहिक उड़ानें हैं।
यह बदलाव फिलहाल तीन महीनों (जून-अगस्त) के लिए प्रभावी है। एयरलाइन का कहना है कि इस अवधि के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाजार की परिस्थितियों के आधार पर इन उड़ानों को पुनः शुरू करने पर विचार किया जाएगा। एअर इंडिया ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और बेहतर संसाधन प्रबंधन का आश्वासन दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।