चित्रकूट जिले के शिवरामपुर ग्राम पंचायत में अटल भूजल योजना के तहत 23 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बने पटटा तालाब को ग्राम प्रधानपति ने ट्रैक्टर लगाकर तोड़ डाला। तालाब की इंटरलॉकिंग, रेलिंग और पत्थर उखाड़कर गायब कर दिए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह सब सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए किया गया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

हाइलाइट्स:
चित्रकूट, स्टार समाचार वेब
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से शुरू की गई अटल भू जल योजना बुंदेलखंड के आकांक्षी जनपद चित्रकूट में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। योजना के तहत चित्रकूट जिले के सदर ब्लॉर्क के शिवरामपुर ग्राम पंचायत में 23 लाख 45 हजार की लागत से पटटा तालाब का निर्माण कराया गया था। तालाब निर्माण के दो ही वर्ष हुए थे कि शिवरामपुर के दबंग प्रधानपति द्वारा कई ट्रैक्टर लगाकर लोकार्पण पट को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ पूरी इंटरलॉकिंग और पत्थर उखाड़ कर ठिकाने लगा कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा भूगर्भ जल का संवर्धन करने की मंषा से अटल भू जल योजना की षुरूआत की गई थी। जिसके तहत क्षेत्र पंचायत चित्रकूट द्वारा ब्लाक के षिवरामपुर ग्राम पंचायत में लाइना बाबा धाम के पास स्थित पटटा तालाब में 23 लाख 45 हजार की लागत से पटटा तालाब में इनलेट, आउटलेट, रैंप, इंटरलॉकिंग, घाट, रेलिंग और बैंच आदि का निर्माण कराया गया था। तालाब के निर्माण के अभी दो वर्ष भी पूरे नही हुए थे कि दबंग ग्राम प्रधानपति प्रमोद जायसवाल द्वारा ट्रैक्टर व मजदूर लगाकर तालाब की इंटरलाकिंग व पत्थर व रेलिंग आदि का सामान उखाड कर गायब कर दिया गया।
जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव के रामगोपाल और घनश्याम सिंह आदि ग्रामीणों का आरोप है कि षिवरामपुर ग्राम प्रधानपति दंगब किस्म का व्यक्ति है। उसके द्वारा ग्राम पंचायत की बेषकीमती कई जमीनों पर अवैध कब्जा करने के साथ-साथ विकास कार्यो में जमकर धांधली की गई है। आरोप लगाया कि प्रधानपति ने बडे घोटाला करने की नियत से गांव में अटल भूजल योजना के तहत साढे 23 लाख की लागत से बनाये गये तालाब में लगे सामान को उखाड कर गायब कर दिया गया है। ताकि किसी दूसरे कार्य में उक्त सामाग्री का प्रयोग कर विकास कार्यो के लिए आये सरकारी धन का बंदरबांट किया जा सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दबंग प्रधानपति की काली करतूतों की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी चित्रकूट महिमा विद्यार्थी के साथ मामले की जांच करने पहुंचे अटल भू जल योजना के नोडल अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि अटल भू जल योजना के तहत साढे 23 लाख की लगात से ग्राम पंचायत शिवरामपुर में पटटा तालाब बनवाया गया था। निरीक्षण के दौरान मौके पर तालाब पर लगी इंटरलॉकिंग और पत्थर उखड़े पाए गए थे। बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट सीडीओ अमृत पाल कौर को सौपी जायेगी। इसके बाद मामले में जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।