रीवा में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।
जिला स्तरीय समारोह में आकषर्क परेड प्रस्तुत की गई। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, एनसीसी, जेल, एसएएफ, स्काउट गाइड, सैनिक स्कूल के दल तथा नगर सेना ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश की अनंत ऊचांईयों को छूने के लिए मुक्त किये। उन्होंने परेड कमांडरों व प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों को उनके पास जाकर शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। समारोह में उमादत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरूकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा ज्ञानस्थली सीनियर सेकण्डरी स्कूल के बच्चों ने मनोहारी नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इनके माध्यम से जिले और प्रदेश में विकास के कार्यों, उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत, सेना के शौर्य, आॅपरेशन सिंदूर, बसामन मामा में प्राकृतिक खेती प्रकल्प और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया। समारोह में स्वयंसेवी संस्था फेस आर्गनाईजेशन ने ह्दयाघात होने पर प्राथमिक उपचार देकर प्राण बचाने का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरुकुल पहला और उमादत्त स्कूल सेकंड रहा
गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहला स्थान गुरूकुल स्कूल को प्राप्त हुआ। उमादत्त उमावि को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तीसरा स्थान ज्ञानस्थली सीनियर सेकण्डरी स्कूल रीवा को प्राप्त हुआ। समारोह में निर्वाचन कार्य, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव सिंह राजपूत, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप पाण्डेय तथा विवेक नामदेव ने किया।
प्रभारी मंत्री ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोजन
समारोह के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पटेल शाउमावि बदरांव में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल हुये। उन्होंने बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। प्रभारी मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपित करके पौधारोपण संरक्षण का संदेश दिया।
परेड में पीटीएस ने मारी बाजी, बिना शस्त्र में टीआरएस का एनसीसी बालक रहा प्रथम
गणतंत्र दिवस समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। परेड में प्रथम स्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, दूसरा स्थान जिला पुलिस बल महिला तथा तीसरा स्थान विशेष सशस्त्र बल नवीं वाहनी को प्राप्त हुआ। बिना शस्त्र की परेड में प्रथम स्थान सीनियर गर्ल्स एनसीसी दल टीआरएस कालेज, दूसरा स्थान एनसीसी गर्ल्स सीनियर तथा तीसरा स्थान एनसीसी बालक टीआरएस कालेज को प्राप्त हुआ। समारोह में परेड में शामिल स्काउट गाइड को प्रथम, रेडक्रास बालिका को द्वितीय तथा स्काउट दल रीवा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। परेड में शामिल सैनिक स्कूल के दल में जल सेना प्रथम, थल सेना को द्वितीय तथा वायु सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में प्रदर्शित झांकियों में प्रथम स्थान केन्द्रीय जेल रीवा, दूसरा स्थान शिक्षा विभाग तथा संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ट्राईबल विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ।
विभागों ने प्रदर्शित की आकर्षक झांकियां
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग की झांकी में ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री आवास तथा एक बगिया माँ के नाम दिखाई गर्इं। नगर निगम की झांकी में स्वच्छता अभियान, ईव्ही से कचरा संग्रहण तथा जल शोधन संयंत्र को दिखाया गया। उद्योग विभाग की झांकी में इन्वेस्टर्स समिट, महिला एवं बाल विकास की झांकी में गर्भ से गौरव तक महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया गया। पीएचई विभाग की झांकी में जलजीवन मिशन से स्वच्छ जल आपूर्ति को दर्शाया गया। पशुपालन विभाग की झांकी में क्षीरधारा तथा कामधेनु योजना को दिखाया गया। जेल विभाग की आकर्षक झांकी में गीता भवन, तथा बंदियों के कल्याण को दर्शाया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में फूलों की खेती, ट्राईबल विभाग की झांकी में धरती आबा अभियान तथा शिक्षा विभाग की झांकी में राम मंदिर में विग्रह स्थापना को प्रदर्शित किया गया। कृषि विभाग की झांकी में प्राकृतिक खेती तथा पुलिस विभाग की झांकी में यातायात सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा को प्रदर्शित किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।