रीवा रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड में मनमानी वसूली, बदसलूकी और वाहनों से डीजल-पेट्रोल गायब होने की शिकायतें।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
25 वर्ष पहले रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैण्ड में इक्का-दुक्का वाहन खड़ा हुआ करते थे। आज समय पूरी तरह से बदल चुका है। अब टैक्सी स्टैण्ड के लिए ठेका पद्धति लागू है और लोग इसे हासिल करने के लिए सिफारिशों के साथ-साथ एडी चोटी का जोर लगाते हैं। टैक्सी स्टैण्ड में वाहनों को खड़ा करने के नाम पर अराजकता चरम पर है। सबसे दुखद बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को टैक्सी स्टैण्ड के गुर्गों की लाल-लाल आंखों एवं अश्लील शब्दों से आए दिन दो-चार होना पड़ रहा है। जहां आने वाले मुसाफिरों के वाहनों के टायर से हवा व टंकी से डीजल-पेट्रोल गायब होना सामान्य बात हो चली है। शिकायत करने पर स्टेशन प्रबंधन भी मामले को अनसुनी करता आ रहा है। यही वजह है कि ठेका कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों के साथ बदसलूकी की जा रही है।
प्रबंधन भी नहीं दे रहा ध्यान
शहर से दूर स्टैण्ड होने की वजह से लोगों को अपने वाहन वहां पार्क करना मजबूरी बना हुआ है। यदि लोगों द्वारा वाहन पार्क किया गया और टैक्सी स्टैण्ड के कर्मचारियों के साथ नियम को लेकर बहसबाजी की गई तो ठेकेदार के गुर्गे मौका पाकर वाहनों की हवा निकालने से गुरेज नहीं करते हैं। अब यदि किसी वाहन के टायर की हवा निकल जाए तो संबंधित को कम से कम दो किलोमीटर तक धक्का मारकर ले जाना पड़ता है। जिससे उसकी विरोध करने की शक्ति नहीं बचती है। जिसका फायदा टैक्सी स्टैण्ड के गुर्गों द्वारा उठाया जा रहा है।
सूची के अनुसार नहीं लेते किराया
रेलवे द्वारा टैक्सी स्टैण्ड के लिए टेंडर किया जाता है जिसके बाद एक निश्चित समय के लिए संस्था को वसूली के लिए अनुबंधित किया जाता है। जिसमें दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया के लिए अलग-अलग दर घंटे के हिसाब से निर्धारित रहती है। रेलवे के नियम की मानें तो स्टैण्ड में किराया सूची चस्पा होना अनिवार्य है। यहां गड़बड़ बात यह है कि किराया सूची के अनुसार पैसा नहीं लिया जाता है बल्कि यहां मौजूद ठेकेदार के गुर्गे अपनी मर्जी से वसूली करते हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी निर्धारित समय के लिए वाहन खड़ा करके जाता है और वापसी में उसे जो स्लिप पकड़ाई जाती है उसमें मनमर्जी समय का उल्लेख दर्ज रहता है और उसी के आधार पर वसूली की जाती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जिस व्यक्ति से 20 रुपए सामान्यत: लिया जाना था उससे न केवल बहसबाजी की जाती है बल्कि दोगुना, तीन गुना वसूला जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।