सतना और मैहर जिलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का दूसरा चरण 5 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं नियमित शिक्षक डिजिटल हाजिरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों को भी अब 'हमारे शिक्षक' ऐप से ई-अटेंडेंस लगानी होगी।

गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का दूसरा चरण 5 जुलाई से, अतिथि शिक्षकों को भी लगानी होगी ई-अटेंडेंस
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना व मैहर जिले में शिक्षकों की कमी के बीच अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का पहला चरण जहां शुरू हो गया है वहीं नियमित शिक्षक डिजिटल हाजिरी को लेकर विरोध पर उतारू हैं। हालांकि शासकीय स्कूलों में नियमित शिक्षकों की तरह ही अतिथि शिक्षकों को भी डिजिटल हाजिरी लगानी होगी।
पहले चरण में पुराने ‘अतिथि’ को मौका
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण 3 जुलाई तक चलेगा। इस चरण में उन अतिथि शिक्षकों के मौका मिलेगा जो पिछले साल भी स्कूलों में काम कर रहे थे। इसके बाद जो पद बचेंगे, उनके लिए प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होगी और 10 जुलाई तक चलेगी। बताया गया कि इस बार जुलाई माह में ही अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो रही है। ऐसे में इस बार सरकारी स्कूलों में पढ़ाई अधिक प्रभावित नहीं होगी। पिछले साल यह प्रक्रि या देरी से हुई थी।
‘हमारे शिक्षक’ एप से गेस्ट टीचर भी लगाएंगे हाजिरी
शासकीय स्कूलों में नियमित शिक्षकों की तरह ही गेस्ट टीचरों को भी ई-अटेंडेंस होगी। अतिथि शिक्षक प्रतिदिन ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म के एप ‘हमारे शिक्षक’ के माध्यम से स्कूल प्रारंभ होने के निर्धारित समय के एक घंटे तक उपस्थिति आॅनलाइन दर्ज की जाएगी। स्कूल प्रारंभ होने के आधा घंटा पहले एवं आधा घंटा तक वापसी की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही अतिथि शिक्षकों का मानदेय की पात्रता होगी। वहीं इस शैक्षणिक सत्र के लिए नियमित शिक्षकों के सतना-मैहर जिले में साढेÞ 3 हजार से अधिक रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। बताया गया कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दो टूक-किसी हालत में नहीं लगाएंगे ई-अटेंडेंस
शासकीय स्कूलों में ई-अटेंडेंस का सिस्टम शुरू होते ही शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ई-अटेंडेंस के विरोध में रविवार को राज्य शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित चौपाटी में जुड़े सतना व मैहर जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि हम किसी भी हालत में सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाएंगे, क्योंकि शिक्षक पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग नई व्यवस्था सिर्फ शिक्षकों को परेशान करने के लिए लागू की जा रही है।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश का समूचा शिक्षक समुदाय सरकार की मंशानुरूप लगातार लगन व निष्ठा के साथ अपने शक्ति व सामर्थ के अनुरूप प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्र की प्रथम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अचानक हमारी कर्तव्यनिष्ठा में सवालिया निशान लगाते हुए सरकार उपस्थिति के लिए ई अटेंडेंस का तुगलगी फरमान जारी कर रही है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह आदेश किसी भी दशा में क्रियान्वित नहीं होगा। इसके पहले भी इस तरह के आदेश हुए हैं लेकिन आपके साहस और एकजुटता से पूर्व के आदेश रद्दी की टोकरी में चले गए। बताया गया कि सतना एवं मैहर जिले के लगभग 700 अध्यापकों के लंबित क्रमोन्नति आदेश जारी करने का भी ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
ये रहे मौजूद
धरना प्रदर्शन को मैहर जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, संयोजक राजाभइया त्रिपाठी, जिला सचिव जे पी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी, अभिषेक सिंह, मानव शुक्ला, गणेश शंकर सरावगी, पीयूष तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आभा तिवारी ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ओंकार नाथ तिवारी, रंजना, पी बी कुशवाहा, रवीन्द्र गौतम,केके पटेल, पृथ्वीराज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रचना जोशी, दीपा, प्राची सिंह, आशा सिंह, संध्या, मुकेश पांडेय,अनामिका नामदेव, कमलेश निगम,श्याम किशोर गर्ग, सुनीता, सुशील शर्मा, अशोक, अमित दुबे,रामराज साकेत, रामसुख त्रिपाठी,विजय सिंह,विनोद पांडेय, प्रेमलाल दिनकर, डॉ. रामायण विश्वकर्मा, शिवकुमार उर्मलिया, रामायण प्रसाद आदि शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।