शरद ऋतु के आगमन के साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। 23 अक्तूबर से लागू हुई नई समय सारिणी के अनुसार, जानिए मंगला, श्रृंगार, भोग और शयन आरती का समय और दर्शन के लिए प्रवेश का नया क्रम।

अयोध्या. स्टार समाचार वेब. धर्म डेस्क
शरद ऋतु की शुरुआत के साथ ही अयोध्या में भक्तों के लिए रामलला के दर्शन की अवधि में बदलाव कर दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 23 अक्तूबर से राम मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी जारी की है।
ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए, रामलला के दर्शन के समय में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं। अब श्रद्धालु राम मंदिर में सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
नई सारिणी के अनुसार, आरती के समय में भी बदलाव किया गया है।
मंगला आरती: जो पहले सुबह 4 बजे होती थी, अब वह सुबह 4:30 बजे होगी।
शृंगार आरती: यह अब सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 6:30 बजे संपन्न होगी।
दर्शन प्रारंभ: श्रद्धालुओं के लिए दर्शन अब सुबह 6:30 बजे के बजाय सुबह 7 बजे से शुरू होंगे।
दोपहर का विराम: रामलला को भोग अर्पित करने के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान दर्शन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
संध्या आरती: संध्या आरती का समय पहले की तरह शाम 7 बजे ही रहेगा।
शयन आरती: रात 9:30 बजे शयन आरती के साथ ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
शरद ऋतु के कारण रामलला के राग-भोग और सेवा में भी परिवर्तन किया गया है। ठंड से बचाव के लिए, रामलला को अब सुबह गुनगुने पानी से स्नान कराया जा रहा है। उनके भोग में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा बढ़ा दी गई है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, रामलला को ठंड से बचाने के लिए उन्हें रजाई ओढ़ाई जाएगी और ऊनी वस्त्र भी पहनाए जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 500 रुपए की VIP दर्शन टिकट बंद करने के बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया। अब श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए नदी किनारे बने नए रैंप का उपयोग होगा।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जानिए 15 नवंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और राहुकाल की पूरी जानकारी हिंदी में
जानिए 15 नवंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी संपूर्ण भविष्यवाणी हिंदी में।
15 नवंबर 2026 का राशिफल (15 November 2026 Horoscope) पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का संपूर्ण भविष्यफल।
जानिए 14 नवंबर 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन आपके करियर, वित्त, स्वास्थ्य और संबंधों के लिए कैसा रहेगा, यहाँ विस्तार से पढ़ें।
जानिए 14 नवंबर 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन। पढ़ें करियर, स्वास्थ्य, धन और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 14 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग विस्तार से। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल की सही समय सारणी
कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी (अक्षय नवमी) 2026 की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। समझें सत्ययुग के आरंभ और आंवले के वृक्ष की उपासना से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं।
छठ महापर्व 2026 (13-16 नवंबर) की पूरी जानकारी। जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य, उषा अर्घ्य, नियम, पूजा सामग्री और सूर्य उपासना के इस महान पर्व का महत्व।