उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में आध्यात्मिक सर्किट की शुरुआत की है। जानें नए टूर पैकेज, विकास कार्य और सुविधाओं की पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने महान संत बाबा नीब करौरी की आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनके महासमाधि दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद समेत कई प्रमुख स्थलों को जोड़कर एक नए 'नीब करोरी बाबा सर्किट' की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और उनकी जन्मस्थली को आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करना है।
अकबरपुर स्थित जन्मस्थली पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक निर्माण किए जा रहे हैं। यहां एक बहुद्देशीय सभागार, सांस्कृतिक ब्लॉक और बाबा के जीवन व आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित एक आधुनिक प्रदर्शनी हॉल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, आगंतुकों के लिए डाइनिंग हॉल, 50 लोगों की क्षमता वाला कैफेटेरिया, रसोई, स्वच्छ शौचालय और लगभग 60 लोगों के ठहरने के लिए एक सुसज्जित डॉरमेट्री की सुविधा विकसित की गई है। फेज-2 के तहत गार्ड रूम, सार्वजनिक उपयोग के स्थल और आकर्षक पत्थर के रास्ते बनाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा विकसित किए जा रहे इस नए सर्किट में बाबा के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है:
वृंदावन समाधि मंदिर: जहां वर्ष 1973 में बाबा ने महासमाधि ली थी।
अकबरपुर (फिरोजाबाद): बाबा की जन्मस्थली।
नीब करोरी आश्रम धाम (फर्रुखाबाद): जहां मान्यता के अनुसार बाबा ने भूमिगत गुफा में लगभग 12 वर्षों तक साधना की थी।
हनुमान सेतु मंदिर (लखनऊ): बाबा के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र।
पर्यटकों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपीएसटीडीसी (UPSTDC) ने दो, तीन और पांच दिन की यात्राओं वाले पांच विशेष टूर पैकेज शुरू किए हैं। इन पैकेजों का संचालन दिल्ली और लखनऊ से किया जाएगा। यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए पर्यटक हेल्पलाइन नंबर 91490 99890 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर विजिट कर सकते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार का यह प्रयास संत बाबा नीब करौरी के संदेश और उनकी विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
test <a href="https://test.com/test123" rel="dofollow" target="_blank">test 123</a> Emily Miller 222963
25 अक्टूबर का मूलांक फल (Mulank Phal) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें करियर, वित्त और स्वास्थ्य का हाल।
25 अक्टूबर का दैनिक राशिफल। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ का पूरा हाल।
25 अक्टूबर 2026 के पंचांग के अंतर्गत जानें आज की तिथि शुक्ल चतुर्दशी, नक्षत्र रेवती, राहुकाल का समय, अभिजित मुहूर्त और शरद पूर्णिमा से जुड़ी संपूर्ण ज्योतिषीय गणना।
24 October 2024 Mulank Rashifal: जानिए अपनी जन्मतिथि (मूलांक 1 से 9) के अनुसार 24 अक्टूबर 2024 का दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल। जानें कैसा रहेगा आपका करियर, धन लाभ, सेहत और शुभ उपाय।
24 October 2024 Rashifal in Hindi: जानिए 24 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, धन लाभ, सेहत और लव लाइफ से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां और अचूक उपाय।
24 अक्टूबर 2026 का विस्तृत हिंदू पंचांग। जानें शनिवार की तिथि, नक्षत्र, योग, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल का समय और ग्रहों की चाल की पूरी जानकारी।
करवा चौथ 2026 की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और व्रत के जरूरी नियम जानें। जानिए सरगी, निर्जला व्रत, सोलह श्रृंगार और कथा का क्या महत्व है।
23 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल: जानें आज अंक ज्योतिष के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। मूलांक 1 से 9 तक के करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का विस्तृत दैनिक भविष्यफल पढ़ें।
23 अक्टूबर 2026 दैनिक राशिफल: जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि वालों का भाग्य, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और शुभ अंक-रंग विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह