सिंगरौली के बैढ़न ब्लॉक के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर बीज वितरण में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने शिकायत की है कि क्षेत्र के किसानों को मुफ्त बीज नहीं मिला, जबकि नेताओं और दलालों को लाभ पहुंचाया गया। मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
वार्ड क्रमांक 11 सखौहां के युवा जनपद सदस्य जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर सिंगरौली को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि बैढ़न ब्लॉक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा बीज वितरण में व्यापक भ्रष्टाचार व बीज का कालाबाजारी किया गया। उन्होंने कहा अपने जनपदीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखौहां सिंगाही में कृषि शिविर लगवा कर लगभग 300 किसानों का पंजीयन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी इरफान अहमद के माध्यम से कराया था लेकिन मेरे जनपदीय क्षेत्र के किसी भी किसान को बीज वितरण नहीं किया गया। मैं लगातार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद तिवारी से संपर्क करता रहा लेकिन इन्होंने मुझे गुमराह किया कि इस वर्ष किसी भी प्रकार का नि:शुल्क बीज वितरण करने का प्रावधान नहीं है जो भी बीज मेरे पास आया है प्रदर्शन में आया है।
मैं बैढ़न कृषि कार्यालय पहुंचा तो श्री तिवारी ने बताया कि उड़द,तिल,अरहर बीज आया है किसानों को नि:शुल्क देना है। फिर मैं श्री तिवारी को अपने क्षेत्र में जिन किसानों का पंजीयन कराया था उन्हें बाकायदा सूची उपलब्ध कराया और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि आपके क्षेत्र में जिन किसानों का पंजीयन हुआ है उनको नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराऊंगा और आज- कल करके बहाना बनाते रहे और आज दिनांक तक मेरे क्षेत्र में किसानों को उड़द,तिल,अरहर बीज वितरण नहीं किया गया । वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद तिवारी के द्वारा क्षेत्र के चिन्हित नेताओं व दलालों को बीज दिया गया है ताकि उनकी शिकायत नहीं होने पाए और शेष बचे हुए बीज को उन्होंने कालाबाजारी किया है।
बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप
व्यापक स्तर पर बीज वितरण में भ्रष्टाचार किया गया है,जिसका जांच कर कार्यवाही करना न्यायोचित होगा। मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन करती है और वास्तव में जो योजना सरकार लागू की है इस योजना का लाभ गरीब किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। भ्रष्ट अधिकारी नेताओं व दलालों को बीज देकर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं और ऐसे भ्रष्ट अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई हो ताकि आने वाले समय में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का गलत तरीके से उपयोग ना हो पाए इसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंच पाये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।