सतना जिले की ग्राम पंचायत बम्हौरी को 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पीएमजीएसवाई योजना के तहत घोरकाट-बम्हौरी मार्ग सहित रामपुर क्षेत्र की कुल 72 सड़कों को मंजूरी मिली है।

सतना, स्टार समाचार वेब
अंतत: सतना जिले की ग्राम पंचायत बम्हौरी की सड़क मार्ग के निर्माण की उम्मीद जगने लगी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई )विभाग ने रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली जिन सड़कों की सूची जारी की है उनमे से घोरकाट-बम्हौरी सड़क मार्ग भी है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बम्हौरी की एक बड़ी आबादी सड़क निर्माण का बाट तब से जोह रही है जब 16 वर्ष पूर्व बम्हौरी के नाम पर सड़क तो बना दी गई थी लेकिन सड़क बम्हौरी की ओर जाने के बजाय घोरकाट तक बना दी गई थी। स्टार समाचार ने 24 जून को प्रकाशित अंक में ‘16 साल से गांव की सड़क ढूढ़ रहे ग्राम वासी और सरपंच ’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था जिसे संजीदगी से लेते हुए बम्हौरी मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। पीएमजीएसवाई ने 3 विकासखंडों में निर्मित की जाने वाली 118 सड़कों की सूची जिला पंचायत को प्रेषित करते हुए जिपं सीईओ से अनुमोदन मांगा है। इसमे ामें घोरकाट-बम्हौरी के बीच 2.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण भी शामिल हैं।
उधर सितपुरा-छींदा मार्ग के निर्माण की भी पृष्ठभूमि तैयार
उधर रैगांव विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले सितपुरा-छींदा मार्ग की बदहाली दूर करने की पृष्ठभूमि भी तैयार हो गई है। पीएमजीएसवाई कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग के निर्माण की योजना पूर्ण हो चुकी है और इसके टीएस की स्वीकृति का इंतजार कियाजा रहा है। पीएमजीएसवाई के जीएम उमेश कुमार साहू की माने तो उ्च्च स्तरीय स्वीकृति मिलते ही सितपुरा-छींदा सड़क निर्माण को पूरा कराया जाएगा। गौरतलब है कि जर्जर सड़क के कारण कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली छात्रों को बरसात में जहां फजीहत का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं लोग गड्ढे व दलदल में तब्दील इस सड़क पर लोग दुघटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं।
रंग लाया विधायक का प्रयास, सर्वाधिक सड़कें रामपुर में
रामपुर क्षेत्र की सर्वाधिक सड़कों को पीएमजीएसवाई ने शामिल किया है। घोरकाट-बम्हौरी के अलावा सज्जनपुर गाजन से बम्हौरी सड़क समेत कुल 72 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इसके अलावा गौहारी-चकदही नई बस्ती पहुंच मार्ग , देवरा नं. 1 से सेमरी, सज्जनपुर गाजन से गदरइयां टोला करमऊ,लखनवाह से कछिअरूआ विष्णु टोला मार्ग ,दलदल से चौरा बस्ती,बकिया बैलो से पुरवा टोला ककरा-सिद्धनगर खोखम पहुंच मार्ग , रामपुर बाघेलान-अमरपाटन मार्ग से कोनिया कोठार , बकिया बैलो-पूर्वा टोला बकिया तिवरियान , बरछा टोला-तिमडा बस्ती देवमऊ दलदल , अतरहरा-ठकुरान टोला मतहा , रामनगर फीफिर-आदिवासी बस्ती छिबौरा , खरबाही-इटमा चंदनियान पहुंच मार्ग , डोंगरी टोला से बिहरा क्रमांक 01 , बरती-मड़फा टोला छिबौरा पहुंच मार्ग सहित 72 सड़कों की स्वीकृति प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा प्रदान की गई है। सड़क निर्माण की स्वीकृत के लिए जहां क्षेत्रवासियों ने विधायक विक्रम सिंह विक्की का आभार जताया है वहीं उच्चस्तरीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि रामपुर विधायक ने रामपुर बाघेलान विकासखण्ड को विधायक नें आकांक्षी ब्लाक में शामिल कराया था, जिससे इन मार्गों की स्वीकृति सरलता से प्राप्त हो सकी है। व बैरिस्टर नगर अबेर को सतना -सेमरिया से जोड़ने सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।