सतना कृषि उपज मंडी में तरुण इंटरप्राइजेज के 2 क्विंटल गेहूं की चोरी से हड़कंप मच गया। आक्रोशित व्यापारियों ने मंडी सचिव से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। चोरी की बढ़ती घटनाओं से मंडी की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कहने को तो सतना कृषि उपज व फल-सब्जी मंडी को प्रशासन ने ए-ग्रेड का दर्जा दे रखा है लेकिन यहां अन्य सुविधाओं की बात तो दूर , यहां किसान व व्यापारियों का अनाज तक सुरक्षित नहीं है। सोमवार को घटना के प्रति विरोध दर्ज करा मंडी की सुरक्षा को चौकस करने की मांग को लेकर नाराज व्यापारियों ने कृषि उपज व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ सचिव से मुलाकात कर सुरक्ष व्यवस्था को दुरूस्त रखने की मांग की। इस दौरान दो घंटे अनाज की नीलामी (डाक) बंद रही, जिससे दूर दराज से आए किसान परेशान रहे।
कृषि उपज मंडी से अनजा व्यापार करने वाली फर्म तरूण इंटरप्राइजेज का 2 क्विंटल गेंहू चोरी हो गया। सोमवार की सुबह जब व्यापारियों को इस घटना का पता चला तो कृषि उपज व्यापारी संघ के बैनर तले एकत्र होकर मंडी सचिव करूणेश तिवारी से मुलाकत की और घटना की जानकारी देते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान तरूण इंटरप्राइजेज के जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होने 559 बोरी अनाज की खरीदी की थी जिसमें 3 बोरी गेंहू चोरों ने पार कर दिया। बीते दिनों सिंघल ट्रेडिँग का अनाज भी चोरी हो गया था। दिलचस्प बात यह है कि चोरी क्विंटलों में होती है जिसे जेब में डालकर नहीं ले जाया जा सकता बल्कि इसके लिए वाहन की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल यह है कि सरेआम होने वाली इस चोरी पर गेट में तैनात सुरक्षा प्रहरियों या फिर परिसर में तैनात मंडी के उप निरीक्षकों की नजर क्यों नहीं पड़ती?
व्यापारियों ने आकर शिकायत बताई है। दो दिन पूर्व खरीदी की गई थी जिसे शेड में ही छोड़ दिया गया था। व्यापारियों को भी सतर्क रहना होगा और अपने माल को गोदाम में रखना होगा।
करूणेश तिवारी, सचिव, कृषि उपज मंडी
देखिए, मंडी में चोरी तो रोज होती है। चबूतरे पर रखा माल चोरी होता है लेकिन 10 -20 किलो अनाज की चोरी की शिकायत नहीं की जाती लेकिन जब क्विंटलों में अनाज चोरी होता है तो किसान व व्यापारी नुकसान उठाते हैं।
जितेंद्र गुप्ता, पीड़ित व्यापारी
मंडी परिसर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है। प्रहरियों को जवाबदेह बनाकर सुरक्षा सुनिश्चित करना मंडी प्रशासन का दायित्व है। यदि सुरक्षा सुदृढ़ न की गई तो संघ विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष , कृषि उपज संघ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।