सतना के बरौंधा परिक्षेत्र में 1002 गिद्ध दर्ज किए गए, लेकिन एक भी अवयस्क गिद्ध नहीं मिला। वन विभाग की गणना ने गिद्धों की घटती नई पीढ़ी और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना के अंतिम दिन सतना वनमंडल के आंकडेÞ ऊपर से देखा जाए तो आकर्षक लगते हैं। इसमें जिले में कुल 1 हजार 5 सौ 68 गिद्ध मौजूद हैं। लेकिन जब इन सरकारी आंकड़ों की गहराई से चीरफाड़ की जाती है, तोप्रकृति के इस सबसे बड़े ‘सफाईकर्मी’ के भविष्य को लेकर एक बेहद डरावनी और चिंताजनक तस्वीर सामने आती है। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सतना वनमंडल का बरौंधा परिक्षेत्र 1 हजार 2 गिद्धों के साथ जिले का सबसे बड़ा गढ़ बनकर उभरा है। यहां रिकॉर्ड 904 इंडियन लॉन्ग-बिल्ड (देशी लंबी चोंच वाले) और 79 इजिप्शियन गिद्ध दर्ज किए गए हैं। लेकिन इस भारी-भरकम संख्या के ठीक बगल वाले कॉलम में छिपा सच चौंकाने वाला है इतने बड़े गढ़ में अवयस्क गिद्धों की संख्या शून्य है।
सिंहपुर-चित्रकूट में बोझ
पूरे सतना जिले में अगर गिद्धों का वंश आगे बढ़ भी रहा है, तो उसका पूरा बोझ अकेले सिंहपुर (57 अवयस्क) और चित्रकूट (22 अवयस्क) परिक्षेत्रों पर टिका हुआ है। बाकी के चार बड़े रेंज इस मामले में पूरी तरह सूखे पड़े हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ पेड़ों और पहाड़ों पर बैठे वयस्क गिद्धों को गिनकर खुश होना खुद को धोखे में रखने जैसा है। गिद्धों की औसत उम्र पूरी होने के बाद जब ये वयस्क पक्षी खत्म होंगे, तो उनकी जगह लेने के लिए पीछे नई पीढ़ी मौजूद ही नहीं है। ऐसे में यह आबादी अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी।
मात्र 5 फीसदी ही युवा पक्षी
पूरी रिपोर्ट का सबसे संवेदनशील और डरावना पहलू यह है कि जिले के कुल 1,568 गिद्धों में से वयस्क पक्षी तो 1,487 हैं, लेकिन नई पीढ़ी यानी अवयस्क केवल 81 ही बचे हैं। यानी पूरी आबादी में बच्चों की हिस्सेदारी मात्र 5.1 प्रतिशत रह गई है।
परिक्षेत्र वार स्थिति


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।