रीवा के टीकर जंगल के नीचे मौजूद बाक्साइड भंडार पर दो कंपनियों की नजर है। खनन के लिए वन भूमि आवंटन की फाइलें रीवा से भोपाल तक पहुंच चुकी हैं। यदि खदानों की स्वीकृति मिलती है तो 150 एकड़ जंगल और करीब 20 हजार पेड़ नष्ट होंगे। यह इलाका बाघ और तेंदुओं का कॉरीडोर भी है, जिससे जैव विविधता और वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जंगल के नीचे दबी बाक्साइड पर खनिज कारोबारियो ंकी नजर गड़ गई है। दो कंपनियों ने वन भूमि को आवंटित करान के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। कंपनियो की फाइल रीवा से लेकर भोपाल तक दौड़ने लगी है। यदि ऐसा हुआ तो वन सम्पदा के साथ ही जैव विविधता भी खतरे में पड़ जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार रीवा के टीकर में बाक्साइड की प्रचुर मात्रा मौजूद है। वन क्षेत्र के नीचे बाक्साइड का भंडार है। इस जगह पर किरण देवी वर्मा की दो खदानें 14 साल पहले सिर्फ दो हेक्टेयर में ही संचालित होती थी। लीज खत्म होने के बाद खदानें बंद हो गई थी। अब इसी बाक्साइड पर किरण देवी वर्मा की फर्म के अलावा कटनी की एक फर्म की नजर गड़ गई है। दोनों ही कंपनियों ने वन विभाग के पास वन भूमि आवंटित कराने के लिए आवेदन किया है। इनकी फाइलें रीवा से लेकर भोपाल तक दौड़ रही है। फिलहाल स्वीकृति नहीं मिली है। पूरी प्रक्रिया पाइप लाइन में है।
14 सालों में घना हो गया है जंगल, कई वन्य जीव भी रहते हैं
टीकर का जंगल काफी घना है। 14 साल पहले संचालित बाक्साइड की खदान बंद हो चुकी है। इस दौरान यहां तेजी से पौधरोपण किया गया। अब यहां जंगल काफी घना है। कई वन्यजीव भी यहां रहते हैं। शाकाहारी वन्यजीवों के अलावा बाघ और तेंदुओं का भी मूव्हमेंट यहां देखने को मिलता है। इसके अलावा यह बाघों का कॉरीडोर भी है। ऐसे में यदि खदान के लिए भूमि आवंटित होती है तो सभी को नुकसान पहुंचेगा।
हजारों पेड़ों की चढ़ जाएगी बलि
खदान के लिए यदि भूमि वन विभाग से आवंटित होती है तो 150 एकड़ भूमि में फैले जंगल को काफी नुकसान पहुंचेगा। सूत्रों की मानें तो करीब 20 हजार से अधिक पेड़ पौधे नष्ट होंगे। इसके अलावा वन्यजीवों का भी यहां से पलायन हो जाएगा। अभी यहां वन्यजीवों ने अपना बसेरा बना रखा है। खदानों के शुरू होने से यहां गाड़ियों का मूव्हमेंट होगा। आबादी बसने लगेगी। जिससे सब भी कुछ प्रभावित होगा।
150 एकड़ भूमि में लगा जंगल नष्ट हो जाएगा
मिली जानकारी के अनुसार टीकर वन क्षेत्र में कटनी की कंपनी कटनी मिनरल्स ने 28 हेक्टेयर भूमि आवंटित कराने के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा किरण देवी वर्मा ने करीब 80 एकड़ भूमि के लिए आवेदन किया है। दोनो ही कंपनियों ने अलग अलग आवेदन किया है। इसमें किरण देवी वर्मा दो अलग अलग खदानों के लिए 40-40 एकड़ भूमि की डिमांड की है। इनकी पहले भी यहां खदान संचालित थी, जो लीज अवधि खत्म होने के कारण बंद हो गई थी। अब इसे ही रिन्यू कराना चाह रहे हैं।
एल्यूमीनियम का मुख्य अयस्क है बाक्साइड
बाक्साइड का उपयोग मुख्य रूप से एल्युमीनियम धातु के उत्पादन में होगा है। बाक्साइड काफी महंगा बिकता है। एल्युमीनियम का उपयोग सोडा कैन से लेकर हवाई जहाज तक में उपयोग किया जाता है। टीकर में बाक्साइड का खनन करने के बाद इसे उड़ीसा जैसे राज्यों में एल्युमीनियम उत्पादन के लिए भेजा जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।