सीधी जिले में मघा नक्षत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से शहरी और ग्रामीण इलाकों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई मोहल्लों में पानी भर गया, दुकानों और घरों में लीकेज से लोग परेशान हैं, वहीं फुटपाथ दुकानदार रोज़ी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि बारिश ने किसानों के चेहरों पर धान की फसल की उम्मीद से रौनक लौटा दी है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
बीते दो दिनों से मघा नक्षत्र में प्रारंभ हुई झमाझम मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले भर के लोगों का जनजीवन हैरान परेशान कर रखा है। इन दिनों लोग सारे टाइम बरसात के प्रभाव से कहीं ना कहीं पीड़ित दिख रहे हैं, जो लोग नौकरी पैसा हैं उन्हें अपने दफ्तर में जाने की दिक्कतें हो रही हैं, वहीं जो लोग घरों में हैं उनका लगातार बारिश होने के कारण घरों में होने वाले लीकेज के चलते भारी परेशानियों का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है। बारिश का आलम कुछ यूं है कि अच्छे-अच्छे घर भी इस बरसात में लीक करने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो फुटपाथिया दुकानदारों को हो रही है जो बीते दो दिनों से लगातार बारिश के कारण फुटपाथ पर अपनी दुकान या ठेले लगाकर दैनिक जीवन यापन नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों में है खुशी का आलम
इस वर्ष बारिश ने किसानों के चेहरे में खुशहाली लाई है। हालांकि सूखी खेती ज्यादा नहीं हो पाई लेकिन धान की फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद मानी जा रही है। वहीं दो दिनों से लगातार जोरदार बारिश होने से शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में पानी भी घुस गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई रास्ते सडकों के अभाव से बंद हो गए हैं।
मघा नक्षत्र में बारिश होना किसानों के फसलों के लिए अमृत की वर्षा मानी जाती है। दो दिनों से लगातार बारिश होने से अब किसानों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। हालात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ जगह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता न होने के कारण आवागवन प्रभावित हो रहा है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी दिक्कतें हो रही है। फिर भी इंद्रदेव की कृपा से किसानों के चेहरे में खुशी की रौनक लौटी है।
सड़क न बनने से दुकानों में घुसा पानी
वहीं नगर पालिका वार्ड क्रमांक 11 दीनदयाल परिसर में सडक न बनने से दुकानों में पानी घुस गया। आज दुकानदारों ने पानी निकालने में ही पूरा समय गुजार दिए। हालात यह रही कि नगर पालिका ने सडक के लिए टेंडर जारी किया था लेकिन सडक आधी-अधूरी बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया। जिसका नतीजा रहा कि व्यापारियों को भी अब दुकानों में पानी भरने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्षा जारी रही तो बढ़ेंगी दिक्कतें
अब जिस तरह की मघा नक्षत्र में बारिश हो रही है उस पर ये देखने लायक रहेगा कि आगामी दिनों में ये कितने दिन तक लगातार जारी रहती है। यदि इसी तरह का मौसम आगे भी दो-चार दिन जारी रहा तो शहरी क्षेत्र में लोगों के जनजीवन पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ेगा और भारी दिक्कतों का सामना भी लोगों को करना पड़ेगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी बारिश से आवागमन और कच्ची सड़कों पर कीचड़ आदि को लेकर ही अधिकांश परेशानियां होती हैं जो और ज्यादा बढ़ जाएंगी और कई गांव तो छोटे नदी नाले के संपर्क में होने के कारण वहां का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो जाएगा।
सीधी शहर के कई वार्ड जलमग्न, लोग परेशान
नगर पालिका क्षेत्र का वार्ड 13 बारिश के कारण जलमग्न हो गया है। स्थिति ये है कि पार्षद कुमुदनी सिंह हैं उन्हें भी लोगों ने जानकारी दिया इसके साथ सीएमओ नगर पालिका मिनी अग्रवाल को भी पहले जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी कोई पहल नहीं हुई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जल भराव की वजह से हम लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बताया गया है कि यहां कम से कम 7 फिट गहरा एक सीवर लाइन जो डायरेक्ट सूखा नाला में उतारा जाए ऐसी मांग की गई थी लेकिन इसका पालन न होने की वजह से फिर बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह