बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम को छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया है। जानें इस मुद्दे पर क्या है भाजपा और शिवसेना (उद्धव गुट) का रुख।

मुंबई. स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेंट मैरी' करने के प्रस्ताव को छत्रपति शिवाजी महाराज का सीधा अपमान बताया है। इस बयान के बाद विवाद और भी गहरा गया है।
फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि सिद्धारमैया को सही समझ आए और वे इस धार्मिक आधार पर लिए गए 'गलत फैसले' को आगे न बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम हटाकर किसी धार्मिक आधार पर स्टेशन का नाम रखना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने इसे कांग्रेस का पुराना रवैया बताया, जो नेहरू के समय से ही शिवाजी का 'अपमान' करती रही है।
क्या है पूरा मामला? यह विवाद तब शुरू हुआ जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सेंट मैरी बेसिलिका में वार्षिक पर्व के दौरान कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद की मांग पर इस प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी कहा था कि इस तरह की सामुदायिक मांगों पर विचार करना एक सामान्य बात है।
भाजपा और शिवसेना (UBT) की प्रतिक्रिया
भाजपा ने इस कदम को 'तुष्टिकरण की राजनीति' बताया। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाड़ी नारायण स्वामी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी सीमा पार नहीं करनी चाहिए, और तुष्टिकरण ने उनकी पार्टी को बर्बाद कर दिया है। महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने कहा कि कांग्रेस की शिवाजी महाराज के प्रति 'घृणा' उजागर हो गई है।
कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (उद्धव गुट) ने इस मुद्दे पर राजनीति से बचने की अपील की। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि वे सिद्धारमैया को पत्र लिखकर मेट्रो स्टेशन का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर ही रखने का आग्रह करेंगे। उन्होंने भाजपा पर 'आग भड़काने' का आरोप भी लगाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।