भारत निर्वाचन आयोग के सचिव बिनोद कुमार ने भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा की। उन्होंने 'कोई मतदाता न छूटे' सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को घर-घर सत्यापन, बीएलओ मैपिंग और टीम वर्क के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए।

बीएलओ से कहा. कोई मतदाता छूटे नहीं
काम मं उदासीनता नहीं होगी बर्दाश्त
भोपाल: स्टार समाचार वेब
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव बिनोद कुमार ने रविवार को भोपाल कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्य की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में जिला भोपाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सचिव कुमार ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) से मैदानी स्तर की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों पर ज़ोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है।
"यह कार्य केवल बीएलओ का दायित्व नहीं है, बल्कि टीम वर्क के साथ रणनीति बनाकर ईआरओ (Electoral Registration Officer) एवं एईआरओ (Assistant Electoral Registration Officer) को फील्ड पर नियमित कैंप लगाकर निगरानी करनी होगी। सभी बीएलओ सभी मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करें ताकि 'कोई भी मतदाता ना छूटे'।"
उन्होंने कहा कि समय-सीमा में परिवर्तन के बाद अधिकारियों के पास पर्याप्त अवसर उपलब्ध है, इसलिए लापरवाही का अब कोई स्थान नहीं है।
बिनोद कुमार ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण घर-घर सत्यापन, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करें। उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव और श्री राजेश यादव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ-साथ सभी ईआरओ और एईआरओ उपस्थित रहे। सचिव श्री कुमार ने प्रत्येक अनुभाग की चुनौतियों को समझते हुए अधिकारियों से कठोरता के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने को कहा।
समीक्षा बैठक के बाद, सचिव बिनोद कुमार ने विधानसभा क्षेत्र 150 भोपाल उत्तर के मतदान केंद्र 25 का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां की बीएलओ, श्रीमती सलमा हफिज, से प्रगति के बारे में चर्चा की। उन्होंने स्वयं मतदाता श्री यशवंत सिंह से बात की और उनकी जानकारी को पोर्टल पर खोजकर जमीनी स्तर पर कार्य की सत्यता का सत्यापन किया। इस निरीक्षण से यह सख्त संदेश दिया गया कि मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य में लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।