भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से 6 साल का बच्चा अंश मैना लापता। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा। पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया। अपडेट यहाँ पढ़ें।

भोपाल में एक 6 साल का बच्चा अचानक खेलते हुए गायब हो गया है। पुलिस, परिजन और समाजसेवी उसे खोजने में जुटे हैं। एक संदिग्ध फुटेज सामने आया है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वाजपेई नगर मल्टी में रहने वाला 6 वर्षीय अंश मैनासंदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चे की मां मल्टी केयर अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार सुबह खेलते-खेलते अंश अचानक गायब हो गया, जिसके बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जैसे ही परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना दी, कोहेफिजा थाना पुलिस हरकत में आ गई। बच्चे की बरामदगी के लिए जोन-3 के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने रातभर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लालघाटी और गांधीनगर समेत कई इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। टीआई केजी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही हैं।
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इस वीडियो में अंश एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने तुरंत उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बच्चे के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। यह बात पुलिस और परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोहेफिजा पुलिस ने बच्चे की जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। टीआई केजी शुक्ला ने बताया कि, "हम हर सुराग पर बारीकी से काम कर रहे हैं। तकनीकी टीम और मुखबिरों की मदद से बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।"
सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और कई स्वयंसेवी संगठन भी अंश की तलाश में जुट गए हैं। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें बच्चा कहीं भी दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।