भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया। निशातपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चलती बाइक पर बैठे एक युवक ने अपने ही दोस्त के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 21 वर्षीय इखलास उर्फ ताशी (निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटरी का काम करता था। रविवार सुबह ताशी अपने दो दोस्तों—अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए निकला था।
घटना के वक्त बाइक का तीसरा साथी वाहन चला रहा था, ताशी बीच की सीट पर बैठा था, जबकि आरोपी अलीम सबसे पीछे बैठा हुआ था। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पीछे बैठा दोस्त इतनी खौफनाक साजिश को अंजाम देने वाला है।
रास्ते में अचानक आरोपी अलीम ने अपनी छिपाकर लाई हुई पिस्टल निकाली और बीच में बैठे ताशी के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही ताशी अचेत हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी।
हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अलीम यहीं नहीं रुका। उसने बाइक चला रहे तीसरे युवक को भी पिस्टल की नोक पर धमकाया और जबरन उसे अपने साथ बैठाकर सिंधी कॉलोनी तक ले गया। सिंधी कॉलोनी पहुंचने के बाद मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद डरा-सहमा बाइक चालक तुरंत वापस घटनास्थल पर लौटा और पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस और तमाम वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मॉच्यूरी में भिजवा दिया। पुलिस अब फरार आरोपी अलीम की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले मृतक ताशी और आरोपी अलीम के बीच किसी महिला को लेकर तीखा विवाद हुआ था। उस समय दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी, जिसमें ताशी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। हालांकि, उस वक्त दोनों पक्षों ने आपसी समझाइश और बातचीत के जरिए विवाद को खत्म कर लिया था।
पुलिस का मानना है कि भले ही 15 दिन पहले दोनों के बीच समझौता हो गया हो, लेकिन आरोपी अलीम के मन में उस पुरानी रंजिश और अपमान का बदला लेने की आग सुलग रही थी। पुलिस इसी पुरानी रंजिश को इस सनसनीखेज हत्या की मुख्य वजह मानकर आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह