भोपाल के ईशान मंगल ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15 प्राप्त की है। जानें उनकी पढ़ाई की रणनीति, सेल्फ-स्टडी का रूटीन और परीक्षा की तैयारी के टिप्स।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
इंदौर/ग्वालियर/भोपाल
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। इन परिणामों में मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर देशभर में नाम रोशन किया है।
इस वर्ष के नतीजों में मध्य प्रदेश के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में अपनी जगह पक्की की है। इंदौर के श्रेयांश मित्तल ने ऑल इंडिया 28वीं रैंक हासिल की है, वहीं ग्वालियर के हार्दिक गुप्ता (22 वर्ष) ने 38वीं रैंक प्राप्त की। भोपाल के जज़ा जुनैद ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल की है। इसके अतिरिक्त, नेही अग्रवाल ने सिटी टॉपर बनकर शहर का मान बढ़ाया है।
इंदौर में रहकर CA की तैयारी करने वाले श्रेयांश मित्तल मूल रूप से बड़वानी के पानसेमल के रहने वाले हैं। अपने पहले ही प्रयास में 28वीं AIR लाने वाले श्रेयांश ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने पिछले 6 महीने पूरी तरह एकांत में रहकर, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर और निरंतरता (Consistency) के साथ पढ़ाई की। अब श्रेयांश का अगला लक्ष्य IIM अहमदाबाद से MBA करना है।
ग्वालियर के हार्दिक गुप्ता ने CA फाइनल में 38वीं रैंक हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए हार्दिक ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। हार्दिक ने भी अपनी सफलता के लिए सोशल मीडिया से पूर्ण परहेज को एक महत्वपूर्ण कारक बताया है।
भोपाल के ईशान मंगल15 वें नंबर पर
राजधानी भोपाल के मेधावी छात्र ईशान मंगल ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15 प्राप्त कर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी इस उपलब्धि पर ईशान ने बताया कि उनकी सफलता का मूल मंत्र निरंतरता (Consistency) और सटीक रणनीति रही है। ईशान ने फाउंडेशन रिजल्ट के तुरंत बाद ही अपनी पढ़ाई की एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार कर ली थी, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।
ईशान ने अपनी तैयारी को लगभग 9 महीनों में विभाजित किया था। शुरुआत के चार महीनों में उन्होंने ग्रुप-2 के सभी विषयों के साथ टैक्सेशन पर विशेष ध्यान दिया। इसके बाद, उन्होंने ग्रुप-1 की तैयारी शुरू की और अंतिम ढाई महीनों का समय पूरी तरह से केवल रिवीजन के लिए आरक्षित रखा। उन्होंने बताया कि परीक्षा से ठीक एक महीने पहले उन्होंने कोई भी नया विषय पढ़ने के बजाय, पुराने पढ़े हुए कॉन्सेप्ट्स को बार-बार दोहराने और प्रश्न हल करने पर जोर दिया।
CA की पढ़ाई में टैक्सेशन और ऑडिट जैसे विषय अक्सर विद्यार्थियों को कठिन लगते हैं। ईशान ने बताया कि टैक्सेशन के प्रावधानों को बार-बार पढ़ने से उन्हें उनमें महारत हासिल हुई। वहीं, ऑडिट जैसे जटिल विषय को सरल बनाने के लिए उन्होंने अपने शिक्षकों द्वारा सिखाई गई 'निमोनिक्स' (शॉर्ट फॉर्म तकनीक) का प्रभावी उपयोग किया, जिससे उन्हें कठिन कॉन्सेप्ट्स याद रखने में आसानी हुई।
अपनी दिनचर्या साझा करते हुए ईशान ने बताया कि वे कक्षाओं (Classes) के साथ-साथ सेल्फ-स्टडी को प्राथमिकता देते थे। वे प्रतिदिन 9 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे, जो परीक्षा के निकट आते ही बढ़कर 12 घंटे तक पहुँच गई। अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए ईशान ने इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह दूरी बना ली थी, हालांकि पढ़ाई से जुड़े काम के लिए वे व्हाट्सएप और यूट्यूब का सीमित उपयोग करते रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।