भोपाल में नर्सिंग छात्रा से एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी। परिचित युवकों ने दिया झांसा, पुलिस ने अमर छावा को किया गिरफ्तार, मुकुल त्यागी फरार

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में नर्सिंग की छात्रा से सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सीहोर की रहने वाली एक युवती को एम्स (AIIMS) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके ही परिचितों ने हजारों रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता प्रिया राठौर (30), जो मूलतः सीहोर की रहने वाली है, भोपाल से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसकी पहचान सीहोर के ही रहने वाले मुकुल त्यागी और अमर छावा से थी। इन दोनों युवकों ने प्रिया को भरोसा दिलाया कि एम्स भोपाल में उनकी ऊंची पहुंच है और वे उसे वहां सरकारी नौकरी दिलवा सकते हैं।
नौकरी के लालच में आकर प्रिया ने आरोपियों को 50 हजार रुपये नकद दे दिए। पैसा हाथ में आते ही आरोपियों के सुर बदल गए। जब भी प्रिया जॉइनिंग लेटर के बारे में पूछती, आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देते थे। करीब डेढ़ साल तक इंतजार करने और कोई नियुक्ति पत्र न मिलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली।
बागसेवनिया पुलिस ने जांच के बाद मुकुल त्यागी और अमर छावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमर छावा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मुकुल अभी भी फरार है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।