भोपाल के न्यू कबाड़खाना में 26 वर्षीय पूजा ने सुसाइड कर लिया। मृतका 2 महीने की गर्भवती थी और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप है। हनुमानगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
राजधानी के न्यू कबाड़खाना इलाके में 26 वर्षीय पूजा कैथरिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा दो महीने की गर्भवती थी और उसका 14 महीने का एक छोटा बच्चा भी है। आत्महत्या से ठीक पहले पूजा ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की व्यथा सुनाई थी।
मृतका की मां के अनुसार, पूजा ने फोन पर रोते हुए बताया था कि पिछले दो दिनों से उसने खाना नहीं खाया है। सास उसे दहेज को लेकर ताने मारती है और पति भी अपनी मां का साथ देकर उसे प्रताड़ित करता है। पूजा ने निराशा में कहा था कि "अब कोई मेरा साथ देने वाला नहीं है, मैं जा रही हूँ," और इसके बाद कॉल कट गया। गुरुवार शाम को जब देवर कमरे में गया, तब पूजा का शव फंदे पर लटका मिला।
ग्वालियर की रहने वाली पूजा की शादी ढाई साल पहले भोपाल के सौरभ कैथरिया से हुई थी, जो एक वाइन शॉप में काम करता है। परिजनों का आरोप है कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। सास अक्सर मायके वालों को अपशब्द कहती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन मायके पक्ष के बयानों के आधार पर मामले की गंभीरता बढ़ गई है।
हनुमानगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को मायके पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया। एसआई अमित भदौरिया के मुताबिक, चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत और दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है, इसलिए इसकी विस्तृत जांच एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतका के कॉल रिकॉर्ड और परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।