बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।

'बिग बॉस 20'
एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने टेलीविज़न पर धमाकेदार एंट्री कर ली है। शो को शुरू हुए अभी महज दो ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के भीतर का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है और हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। छोटी-छोटी बातों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी जंग और तकरार देखने को मिल रही है। शुरुआती एपीसोड से ही सभी सितारे अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में जुट गए हैं, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है।

शो के शुरुआती दिनों में ही अभिनेत्री माही विज अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज से लाइमलाइट बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेड पर लेटकर ईशा रिखी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान बातचीत करते हुए माही ने चुटकी लेते हुए कहा कि शो में इस बार तीन लोग डिवोर्सी आए हैं—तू, मैं और वो बॉक्सर... हम सबकी यह सेकंड इनिंग चल रही है, इसलिए यह एक तरह का 'डिवोर्सी स्पेशल' सीजन है। माही की इस हास्यप्रद बात को सुनकर ईशा रिखी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। बता दें कि माही विज ने इसी साल जनवरी में एक्टर जय भानुशाली से 14 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था, जबकि ईशा रिखी ने रैपर बादशाह और बॉक्सर मैरी कॉम ने अपने पतियों से तलाक लिया है।

घर में उम्र और सम्मान को लेकर भी गर्मागर्म बहस देखने को मिली है। 'बिग बॉस 20' के सामने आए एक नए प्रोमो में अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच तीखी नोकझोक नजर आ रही है। दरअसल, अरिश्फा अपनी कम उम्र को लेकर किए गए कमेंट से बेहद नाराज हैं। उन्होंने घर के सभी सदस्यों को चेतावनी देते हुए दो टूक कह दिया कि वह कोई बच्ची नहीं हैं और जेन-जी जनरेशन से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनके साथ उसी के अनुसार व्यवहार किया जाना चाहिए। अरिश्फा ने गुस्से में चेतावनी दी कि अगर वह अपनी पर आ गईं और उन्होंने जवाब देना शुरू किया, तो सामने वाले को बुरा लग जाएगा।
घर के अंदर उस वक्त माहौल और तनावपूर्ण हो गया जब काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त घमासान मच गया। बात तब बिगड़ी जब काजी ने अरिश्फा खान को 'बच्ची-बच्ची' कहकर चिढ़ाया और उन पर गाना गाया, जिस पर अरिश्फा ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद मामले को शांत कराने के लिए काजी ने यंग डीएसए को 'भाई' कह दिया, जो यंग को नागवार गुजरा। उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि वह उनके भाई नहीं हैं और उनके पिता के केवल दो ही बच्चे हैं। इस बात पर भड़के काजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह बात को न बढ़ाएं और किसी के पिता पर न जाएं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में उलझने की हद तक आ गए और बाकी घरवालों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

घर के अंदर सिर्फ लड़ाई-झगड़े ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ इमोशनल पल भी देखने को मिले। आम्रपाली दुबे और ईशा रिखी के बीच शादी और जीवन के अनुभवों को लेकर एक गंभीर चर्चा हुई। ईशा रिखी ने साझा किया कि पहले उन्हें शादी करने और बच्चे का शौक था, लेकिन अब उनका इस पर से भरोसा उठ गया है। ईशा की इन बातों से पूरी तरह सहमति जताते हुए भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने दिल का दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि एक बार जब जिंदगी में भरोसे की धज्जियां उड़ जाती हैं, परिवार और सम्मान पर आंच आ जाती है, तो इंसान दोबारा किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर पाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब चाहे जिंदगी में कोई 'ग्रीन फ्लैग' आ जाए या पूरा 'ग्रीन फॉरेस्ट', मन में यही डर रहता है कि दोबारा वही दर्द न मिल जाए।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह