×

बिहार चुनाव: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को घोषित किया CM चेहरा, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री (CM) चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की

By: Ajay Tiwari

Oct 23, 20253:11 PM

view6

view0

बिहार चुनाव: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को घोषित किया CM चेहरा, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस

महागंठबंधन की पत्रकार वार्ता

हाइलाइट्स

  • बिहार विधानसभा चुनाव "महागठबंधन" का फैसला
  • मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तेजस्वी यादव
  • प्रेस कांफ्रेंस में किया सीएम चेहरे का ऐलान

पटना. स्टार समाचार वेब

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री (CM) चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।

गहलोत ने यह भी बताया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उप मुख्यमंत्री पद पर पिछड़े समुदाय से और भी लोग बनाए जाएंगे। गहलोत ने NDA से भी अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने को कहा।

घोषणा के बाद, तेजस्वी यादव ने भरोसा जताने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने मौजूदा सरकार को "20 साल पुरानी निकम्मी सरकार" बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

50 मिनट चली इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में RJD, कांग्रेस, VIP सहित 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए, जिन्होंने गठबंधन में एकजुटता का संदेश दिया।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने औरंगाबाद की जनसभा में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव NDA के विकास और महागठबंधन के विनाश के बीच का मुकाबला होगा। उन्होंने RJD का मतलब 'रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी' बताया।

महागठबंधन 28 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी करेगा, जिसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में एक साथ रैलियां करेंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तिरुवनंतपुरम: पीएम ने कहा-विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट

तिरुवनंतपुरम: पीएम ने कहा-विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। यह रोड शो थंपानूर ओवरब्रिज से शुरू होकर पुथरिकंडम मैदान तक आयोजित किया गया। इस दौरान पीएम ने विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनकी आधारशिला रखी और उन्हें हरी झंडी दिखाई।

Loading...

Jan 23, 202612:59 PM

दिल्ली में बारिश से लगा जाम: श्रीनगर से मनाली तक भारी बर्फबारी

दिल्ली में बारिश से लगा जाम: श्रीनगर से मनाली तक भारी बर्फबारी

बसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत एनसीआर में बारिश हुई है। उत्तर भारत में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिया जारी रहेगा।

Loading...

Jan 23, 202612:38 PM

खुशखबरी: सजा-जुर्माना माफ... यूएई की कैद से रिहा होंगे 900 भारतीय 

खुशखबरी: सजा-जुर्माना माफ... यूएई की कैद से रिहा होंगे 900 भारतीय 

यूएई सरकार ने नेशनल डे से पहले 900 से ज्यादा भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। इसके लिए अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास को रिहा करने वाले कैदियों की लिस्ट सौंप दी है। ईद अल एतिहाद 2 दिसंबर को यूएई का नेशनल सेलिब्रेशन है। यह समारोह हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है और यह 1971 में सात अमीरात के एकीकरण की याद दिलाता है।

Loading...

Jan 23, 202611:37 AM

चित्रकूट: व्यापारी के बेटे की हत्या... पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर

चित्रकूट: व्यापारी के बेटे की हत्या... पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती नहीं मिलने पर अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला।

Loading...

Jan 23, 202611:21 AM

मुंबई: 50 लाख की रंगदारी पड़ी भारी... गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

मुंबई: 50 लाख की रंगदारी पड़ी भारी... गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा व उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा को धमकाने और रंगदारी मांगने के एक पुराने केस में गिरफ्तार किया है।

Loading...

Jan 23, 202610:36 AM