रीवा में मंगलवार की सुबह बाइकर्स गैंग ने 2 घंटे के भीतर कोष्टा से लेकर एजी कॉलेज मोड़ तक चार लूट की वारदातों को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल छीन लिए। घटनाओं से जिले में दहशत है और पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मंगलवार की सुबह बाइकर्स गैंग ने हाइवे में जो तांडव मचाया, उससे पूरा रीवा जिला सहम उठा। महज 2 घंटे के अंतराल में इन बदमाशों ने सरेराह लूट की चार वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल गये। इस घटना ना सिर्फ कानून व्यवस्था की पोल खोल दिया है, बल्कि बेहतर व्यवस्था का दावा करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है। उक्त सभी वारदातें कोष्टा से लेकर शहर के एजी कॉलेज मोड़ के बीच हुई हैं।
बहरहाल पूर्व में हुई घटनाओं की तरह इस बार भी पुलिस सायबर सेल और सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से बदमाशों का पकड़ने का दावा कर रही है। जबकि पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है। यही वजह है कि अपराधी पुलिस पकड़ में नहीं आते हैं। लगातार हो रही लूट की घटनाएं इसका सीधा उदाहरण है। हालांकि कई माह बाद ऐसा हुआ है, जब एक ही दिन में दो घंटे के भीतर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया है।
घटना नंबर 1
सुंदर नगर निवासी अंजली द्विवेदी अपने भतीजे के साथ स्कूटी में सवार होकर मंगलवार की सुबह जबलपुर जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन पकड़ने रेवले स्टेशन जा रही थी। करीब पौने 6 बजे जैसे ही एजी कॉलेज मोड़ के पास पहुंची, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश बगल से गुजरे और झपट्टा मारते हुये कंधे में टंगा पर्स छीन कर भाग निकले। महिला इस दौरान चलती स्कूटी से गिरते-गिरते बच गर्इं। पीड़िता के अनुसार पर्स में करीब दो लाख रुपये कीमत सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखा हुआ था।
घटना नंबर 2
सीधी की महिला पार्षद कुमुदनी सिंह अपनी महिला मंडल के साथ मथुरा वृंदावन से घूम कर लौटी थी। वह बिलासपुर-रीवा ट्रेन से रेलवे स्टेशन में उतरीं, इसके बाद एक आॅटो में सवार होकर बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी एजी कॉलेज मोड़ के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारते हुये उनका पर्स छीन लिया। महिला के अनुसार उनके पर्स में करीब 30 हजार रुपये नकद, कुछ ज्वेलरी एवं मोबाइल व दस्तावेज रखे हुये थे। महिला घटना के बाद दहशत में आ गईं थी। जिन्हें ऑटो वाले ने सिविल लाइन थाना पहुंचाया।
घटना नंबर 3
मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे शहर के कॉलेज चौराहा के पास भी ई-रिक्शा में सवार एक महिला का पर्स छीनने का बदमाशों ने प्रयास किया था। लेकिन वह असफल रहे। इस दौरान महिला गिरने से बच गई थी। बदमाश इसके बाद तेजी से जय स्तंभ की ओर भाग निकले। महिला ने बताया कि उनके पर्स में भी नकदी और मोबाइल रखा हुआ था, जो बच गया। इस घटना को भी बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।
घटना नंबर 4
शहर में हुई उक्त वारदातों के कुछ देर बाद ही यानी सुबह करीब 8 बजे एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के कोष्टा स्थित पुरैना मोड के समीप बाइक से जा रहे दंपति को अपना शिकार बनाया। यहां बाइक से जा रहे प्रमोद पटेल निवासी ग्राम बसेडा थाना मनगवां ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुलेखा पटेल के साथ गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनकी पत्नी का बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक उनकी पत्नी चलती बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। बदमाश पलक झपकते ही गायब हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में 2 हजार रुपए, मोबाइल, एटीएम सहित घर की चाबियां रखी थी। फिलहाल गंभीर रूप से घायल सुलेखा पटेल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।