मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद! नायब तहसीलदार नीतू सिंघई पर एक युवती को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसने खाद की कालाबाजारी और टोकन न मिलने की शिकायत की थी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नायब तहसीलदार को सेवा आचरण के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

छतरपुर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खाद वितरण को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां कथित तौर पर नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़ी एक युवती को थप्पड़ मार दिया।
पीड़ित युवती गुड़िया ने बताया कि वह पिछले दो महीने से खाद लेने के लिए आ रही है, लेकिन उसे खाद नहीं मिल पा रही है। जब उसने टोकन मांगा, तो नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने कहा कि टोकन केवल पुरुषों को दिए जाएंगे, महिलाओं को नहीं। युवती ने आरोप लगाया कि दोबारा टोकन मांगने पर तहसीलदार ने उसे थप्पड़ मार दिया।
गुड़िया ने नायब तहसीलदार पर खाद की कालाबाजारी में मिलीभगत का गंभीर आरोप भी लगाया। उसके अनुसार, गोदाम में 15 ट्रक खाद रखी हुई है, जिसे कमीशन लेकर ब्लैक में बेचा जा रहा है। उसने बताया कि लगभग 250 महिलाएँ रात 2 बजे से खाद के लिए लाइन में खड़ी हैं, लेकिन टोकन दिए जाने और पैसे देने के बावजूद भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने अपने बचाव में कहा कि लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने भीड़ की अराजकता का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग लाइन तोड़ रहे थे, दुपट्टे खींच रहे थे और उनकी कॉलर पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि वे व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे थे। हालांकि, जब उनसे रात 2 बजे से कतार में खड़े लोगों और उनकी भोजन व्यवस्था के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कैमरे से मुंह फेर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार नीतू सिंघई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि नायब तहसीलदार का यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है, जो शासकीय सेवा के अनुरूप नहीं है। कलेक्टर ने नीतू सिंघई को आज ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।