मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद! नायब तहसीलदार नीतू सिंघई पर एक युवती को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसने खाद की कालाबाजारी और टोकन न मिलने की शिकायत की थी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नायब तहसीलदार को सेवा आचरण के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
छतरपुर जिले की जनसुनवाई में भड़ार और भितारिया गांव के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत दी कि प्रशासन ग्रेनाइट कंपनियों को जबरन उनकी जमीन दे रहा है। किसानों ने बताया कि वे अपनी पैतृक भूमि खेती के लिए रखना चाहते हैं। इसी जनसुनवाई में रामजानकी मंदिर का रास्ता बंद करने, और जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर ज़मीन हथियाने की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।














