बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने कई बड़े निर्णय लिए। पीएम धन-धान्य कृषि योजना को 24,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली, एनएलसी इंडिया को ग्रीन एनर्जी में 7,000 करोड़ के निवेश की अनुमति दी गई। साथ ही, शुभांशु शुक्ला की आईएसएस से सफल वापसी पर कैबिनेट ने गर्व व्यक्त किया, जो भारत के अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में एक अहम कदम है।

हाइलाइट्स
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब.
बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनकी जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। इन फैसलों में कृषि से लेकर ऊर्जा और अंतरिक्ष तक के अहम क्षेत्र शामिल हैं।
'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' को मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' को अपनी स्वीकृति दे दी है, जिस पर कुल 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत 36 विभिन्न योजनाओं को शामिल किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।
ग्रीन एनर्जी में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश सरकार ने नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) को उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NIRL) में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की अनुमति दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में यह रणनीतिक फैसला लिया गया, जिससे एनएलसीआईएल को ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) क्षेत्र में अपने निवेश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी और अंतरिक्ष कार्यक्रम में नया अध्याय कैबिनेट बैठक में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक क्षण पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी पर एक प्रस्ताव पारित किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह पूरे देश के लिए गौरव, गर्व और खुशी का अवसर है। मंत्रिमंडल देश के साथ, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी पर उनकी सफल वापसी पर बधाई देता है।"
शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिनों का ऐतिहासिक मिशन पूरा किया है, जिसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय बताया जा रहा है। यह उपलब्धि भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और देश के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की एक सुनहरी झलक प्रस्तुत करती है। मंत्रिमंडल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को भी बधाई दी।
ये फैसले दर्शाते हैं कि सरकार कृषि के विकास, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।