पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 20257 hours ago
हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 202510 hours ago
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस किया गया है।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 202511 hours ago
भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।
By: Arvind Mishra
Sep 29, 202512 hours ago
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। साथ ही आतंकवाद को पोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर पड़ोसी देश की आलोचना की।
By: Arvind Mishra
Sep 28, 202511:22 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 18,541 करोड़ रुपये की तीन बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई। जानें, देश में चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं, लखनऊ मेट्रो के विस्तार और अरुणाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजना से जुड़ी पूरी जानकारी।
By: Ajay Tiwari
5
0
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने कुल 18,541 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयां, लखनऊ मेट्रो का विस्तार और एक बड़ी जल विद्युत परियोजना शामिल है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी।
कैबिनेट ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं पर लगभग 4,594 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये इकाइयां ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में स्थापित की जाएंगी, जिनसे 2,034 कुशल पेशेवरों को सीधा रोजगार मिलेगा और कई अप्रत्यक्ष नौकरियां भी पैदा होंगी। इन परियोजनाओं में SiCSem, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CDIL), 3D ग्लास सॉल्यूशंस इंक और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इन परियोजनाओं से देश का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण इकोसिस्टम मजबूत होगा।
कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 5,801 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके तहत 11.165 किलोमीटर लंबा गलियारा बनाया जाएगा, जिसमें 12 स्टेशन होंगे। इसका उद्देश्य लखनऊ के पुराने और ऐतिहासिक इलाकों जैसे अमीनाबाद, चौक, और इमामबाड़ा को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है। इस विस्तार के बाद मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 34 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे शहर के वाणिज्यिक और पर्यटन केंद्रों तक पहुंच आसान होगी।
तीसरा बड़ा फैसला अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 700 मेगावाट की तातो-II जल विद्युत परियोजना के निर्माण से संबंधित है। इस परियोजना की लागत 8,146 करोड़ रुपये होगी और इसे 72 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। यह परियोजना प्रति वर्ष 2738.06 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन करेगी। इसका संचालन उत्तर पूर्वी इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अरुणाचल प्रदेश सरकार की एक संयुक्त उद्यम कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार सड़कों और पुलों जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 458.79 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता भी देगी।