सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मूल रूप से यह परीक्षा 06 सितंबर, 2026 को आयोजित होने वाली थी, जिसे सीबीएसई द्वारा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवार अब नई परीक्षा तिथि और आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 के लिए नई एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। परीक्षा तिथियां घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे:
एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 से 15 दिन पहले जारी की जाएगी ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
एडमिट कार्ड: परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर लाइव किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट: सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ctet.nic.in पर विजिट करते रहें।
जब बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, तब उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:
सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए LATEST NEWS सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद CTET Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य मांगी गई जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अंत में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें।
सीटीईटी परीक्षा में दो अलग-अलग पेपर शामिल होते हैं, जिनका पाठ्यक्रम और स्वरूप निर्धारित है:
पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए): इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (150 अंक) पूछे जाते हैं। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-I और भाषा-II विषयों से संबंधित सवाल शामिल होते हैं।
पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए): इस पेपर में भी 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II के अलावा गणित और विज्ञान (गणित/विज्ञान शिक्षकों के लिए) या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान शिक्षकों के लिए) विषय मुख्य रूप से शामिल होते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।