CBSE DRQ Tier 2 Exam 2026: सीबीएसई 8 अप्रैल को टियर-2 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। जूनियर असिस्टेंट, अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों के लिए 18 अप्रैल से परीक्षा शुरू होगी

नई दिल्ली। कॅरियर डेस्क। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कल यानी 8 अप्रैल 2026 को सीधी भर्ती कोटा (DRQ) के तहत टियर-2 परीक्षा के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी करने जा रहा है। वे सभी उम्मीदवार जो टियर-1 परीक्षा में सफल हुए हैं और अब टियर-2 में शामिल होने जा रहे हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। यह स्लिप केवल उम्मीदवारों को यह बताने के लिए जारी की जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलती है। विस्तृत एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट का समय और रोल नंबर होगा, परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टियर-2 की परीक्षाएं 18, 19 और 26 अप्रैल 2026 को विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएंगी:
18 अप्रैल 2026: असिस्टेंट सेक्रेटरी (सुबह की शिफ्ट), अकाउंट्स ऑफिसर (दोपहर की शिफ्ट)।
19 अप्रैल 2026: सुपरिंटेंडेंट (सुबह की शिफ्ट), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (दोपहर की शिफ्ट)।
26 अप्रैल 2026: जूनियर असिस्टेंट (सुबह की शिफ्ट), जूनियर अकाउंटेंट (दोपहर की शिफ्ट)।
बता दे कुछ शैक्षणिक पदों जैसे असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए एक कॉमन पेपर का आयोजन किया जाएगा।
सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'CBSE DRQ Tier 2 Exam City Slip 2026' लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
सीबीएसई ने यह भी साफ कर दिया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 011-24050353 या 011-24050354 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा drq2026@cbseshiksha.in पर ईमेल भी किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NEET UG 2026 परीक्षा और री-नीट के नाम पर टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर एक्टिव हुए साइबर ठग। भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। जानें ठगी से बचने के उपाय और हेल्पलाइन नंबर।
NTA ने GAT-B और BET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी 24 मई रात 11:50 बजे तक 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें।
NEET UG 2026 Refund Process: एनटीए आज 21 मई से नीट यूजी फीस रिफंड के लिए विंडो खोलने जा रहा है। साइबर कैफे से फॉर्म भरने वाले छात्र अपनी बैंक डिटेल तुरंत अपडेट करें। जानें 21 जून को होने वाले री-एग्जाम की पूरी डिटेल।
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाई-लेवल मीटिंग की। सोशल मीडिया कंपनियों और टेलीग्राम को गलत खबरें व अफवाह फैलाने वाले चैनलों को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।
Meta Layoffs: मेटा ने वर्क फ्रॉम होम का निर्देश देकर 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। जानिए क्यों मार्क जुकरबर्ग एआई (AI) के लिए कर रहे हैं इतनी बड़ी छंटनी और क्या है टेक इंडस्ट्री का हाल।
NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। पूछा- बार-बार पेपर लीक के बाद भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बर्खास्त क्यों नहीं? 2024 और 2026 के मामलों का दिया हवाला।
CBSE Board Big Decision: सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस में भारी कटौती की है। अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे कॉपियां, अंक बढ़ने पर पूरी फीस होगी वापस। जानिए नया नियम।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी भाषा नीति में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। हाल ही में जारी एक नए सर्कुलर के मुताबिक, इसी साल 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9 के छात्रों के लिए अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।
नीट-यूजी-2026 के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बवाल के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया ने सामने आए और अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।