मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरी मौका आ गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस और बीडीएस की बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड है।

डीएमई ने जारी किया शेड्यूल, एक छात्र एक ही कॉलेज में करेगा रिपोर्ट
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरी मौका आ गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस और बीडीएस की बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड है। इसके बाद इस सत्र में प्रवेश का कोई और मौका नहीं मिलेगा। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीएमई द्वारा पहले कॉलेजवार खाली सीटों की संख्या जारी की गई है और दूसरी सूची में पात्र छात्रों के नाम जारी होंगे। पात्र छात्र 22 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक पोर्टल पर कॉलेजों के विकल्प भर सकेंगे। इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पोर्टल पर हर कॉलेज की खाली सीटों से 10 गुना अधिक छात्रों की रियल टाइम मेरिट लिस्ट दिखाई जाएगी। इससे छात्रों को अपनी संभावित स्थिति का अंदाजा पहले से मिल सकेगा और वे सही विकल्प चुन पाएंगे।
कॉलेज में दर्ज करानी होगी हाजिरी
विकल्प भरने वाले छात्रों को 23 और 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित कॉलेज में खुद जाकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। डीएमई द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करेंगे। नियम सख्त है, एक छात्र केवल एक ही कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेगा। अगर कोई छात्र दो कॉलेजों में हाजिरी देता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सोच-समझकर एक ही कॉलेज का चयन करना होगा।
25 अक्टूबर तक होगा प्रवेश
हाजिरी-मेरिट के आधार पर चयनित छात्रों का प्रवेश 25 अक्टूबर को होगा। कॉलेजों को शाम 6 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यही इस सत्र का अंतिम प्रवेश होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर कॉलेज पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि अंतिम मौके पर कोई परेशानी न हो।

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरी मौका आ गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस और बीडीएस की बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड है।
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह