छतरपुर में मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली घटनाएँ: बारिश में शव का अंतिम संस्कार मुश्किल, मरीज को खाट पर उठाकर ले जाने की मजबूरी। जानिए क्यों प्रशासन के दावों पर उठे सवाल और मंत्री की प्रतिक्रिया।

हाइलाइट्स
छतरपुर. स्टार समाचार वेब
छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र से दिल को कचोटने वाली दो तस्वीरें सामने आई हैं, जो सुविधाओं की भयावह कमी और मानवीय गरिमा के साथ खिलवाड़ को बयां कर रही हैं। एक तरफ जहां भारी बारिश में पन्नी से ढंककर अंतिम संस्कार करना। वहीं दूसरी ओर एक मरीज को कीचड़ भरे रास्ते से खाट पर लेकर जाना पड़ा। तस्वीरे प्रशासन की असंवेदनशीलता और विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
प्लास्टिक से ढककर किया दाह संस्कार
कटहरा ग्राम पंचायत के मड़वा गांव में रोशनी शर्मा नामक एक महिला की बीमारी से मृत्यु हो गई। लेकिन बारिश ने उनके अंतिम संस्कार को भी एक अग्निपरीक्षा बना दिया। श्मशान घाट पर शेड न होने के कारण, परिजनों और ग्रामीणों को शवदाह के लिए जलती हुई चिता को प्लास्टिक की पन्नी और छतरी से ढकना पड़ा ताकि आग बारिश से बुझ न जाए। इस हृदय विदारक दृश्य में, ग्रामीण भीगते हुए ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे बैठकर अंतिम संस्कार में शामिल होते दिखे। ग्रामीणों का दर्द छलक आया, उन्होंने बताया कि वर्षों से श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और कई बार सरपंच-सचिव से गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
कीचड़ भरे रास्ते पर खाट पर लेटा मरीज
दूसरी तस्वीर गौरिहार जनपद की हटवा ग्राम पंचायत से आई है, जहाँ पक्की सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को एक मरीज को खाट पर उठाकर कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। यह दृश्य आज के दौर में भी ग्रामीण भारत की एक कड़वी सचाई बयाँ करता है, जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँचने के लिए लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं और प्रशासन की लापरवाही पर जनता के गुस्से को बढ़ा रही हैं।
मानवीय गरिमा को ठेस
ग्रामीणों का कहना है कि ये समस्याएँ नई नहीं हैं। वर्षों से वे लगातार शिकायतें करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले हैं। हालात जस के तस बने हुए हैं, जो न केवल आधारभूत ढांचे की बदहाली दिखाते हैं, बल्कि मानवीय गरिमा को भी चोट पहुँचाते हैं। इन तस्वीरों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आधुनिकता की दौड़ में, क्या हम अपने ही लोगों को न्यूनतम सुविधाओं से भी वंचित छोड़ रहे हैं?
मंत्री बोले 'राजनीतिक साजिश'
हालातों पर चंदला यहां के विधायक और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों को "राजनीतिक साजिश" करार देते हुए कहा कि कुछ "कांग्रेसी मानसिकता" के लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन उन्हें ज़मीन पर उतरने में समय लग रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।