सतना में भक्ति, आस्था और शुद्धता के प्रतीक छठ महापर्व की धूम है। संतोषी माता तालाब भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। सोमवार की शाम व्रती अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। सांसद गणेश सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भक्ति, आस्था और शुद्धता का प्रतीक छठ महापर्व सतना में बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरूआत शनिवार को नहाय-खाय से हुई थी। रविवार को खरना की पूजा की गई और इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। आज सोमवार को संतोषी माता तालाब में छठी माता के भक्त उमड़ेंगे जिसके लिए तालाब परिसर को सजाया गया है। आज सोमवार की शाम व्रती अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे , जबकि मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। इस दौरान व्रतियों ने तांबे या पीतल के पात्र में जल भरकर सूर्यदेव की पूजा करने की तैयारी कर रखी है। ऐसा करने से आरोग्यता और ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।
नहाय-खाय से शुरू हुआ था पर्व
शनिवार को सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग में छठ व्रत की शुरूआत नहाय-खाय से हुई। रविवार की सुबह व्रतियों ने स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, लौकी की सब्जी और आंवले की चटनी का प्रसाद ग्रहण किया। यही इस व्रत की पवित्र शुरूआत मानी जाती है। रविवार को छठ व्रती ने पूरे दिन बिना अन्न-जल के उपवास रखा और शाम में मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से खीर और रोटी बनाकर पूजा की । इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत का संकल्प लिया गया । खरना का प्रसाद ही व्रती का अंतिम सात्विक भोजन माना जाता है, जो शरीर और मन दोनों को तपस्या के लिए तैयार करता है।
तैयारियों का सांसद ने लिया जायजा
संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले छठ महापर्व के कार्यक्रम की तैयारियों का सांसद गणेश सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ार्व को सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। सांसद ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं और आपातकालीन स्थिति के लिए मेडिकल टीमें तैयार रहें।
रविवार को संतोषी माता तालाब में छठी माई के कई भक्त पर्व की तैयारियों में जुटे देखे गए। ऐसे ही एक भक्त भगवान यादव ने कहा कि खरना से लेकर पारण तक व्रतियों पर छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है। यह पर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। एक और भक्त शिवसागर यादव कहते हैं कि खरना के प्रसाद में मौजूद ईख का रस और गुड़ त्वचा व आंखों के रोगों को दूर करता है और शरीर को निरोग बनाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।