मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात कर प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश को लेकर चर्चा की है। इस निवेश के तहत अरविंद समूह द्वारा बरलाई, पीएम मित्र पार्क और बेटमा में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। धार स्थित पीएम मित्र पार्क में अगले वर्ष तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पूरी पहल से गुजरात और मध्यप्रदेश के संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हुई चर्चा में यह सामने आया कि अरविंद लिमिटेड द्वारा पीएम मित्र पार्क में लगभग 1200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है, जिसके लिए कंपनी को 105 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। गुजरात के इस प्रमुख सहयोग से मध्यप्रदेश के लगभग 5000 लोगों को गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा, बैठक के दौरान सीसीआईपी के तहत आवेदन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने, पूंजी व ब्याज अनुदान और स्टॉम्प शुल्क की प्रतिपूर्ति जैसे निवेश प्रोत्साहनों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण और आगामी आयोजनों पर भी विशेष फोकस किया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 'जीरो लिक्विड डिस्चार्ज' (ZLD) और सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने की संभावनाओं पर बात हुई। साथ ही, आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क और वॉकी-टॉकी जैसी वायरलेस संचार प्रणालियों के उपयोग पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरविंद समूह के शीर्ष नेतृत्व को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में सहभागिता करने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1931 में स्थापित और अहमदाबाद मुख्यालय वाली अरविंद लिमिटेड देश के प्रमुख टेक्सटाइल समूहों में से एक है, जो वर्तमान में 60 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है और एक लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों से जुड़ी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।