मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस सर्विस मीट में पुलिस के अनुशासन की तारीफ की और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बधाई दी। जानें प्रमोशन और नई भर्तियों पर सीएम की घोषणाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन का समूह चित्र।
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस के शौर्य और अनुशासन की सराहना करते हुए नक्सलवाद की तुलना एक जहरीले सांप से की है। शुक्रवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 'आईपीएस सर्विस मीट-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सांप वाले कमरे में मखमल के गद्दों पर नींद नहीं आ सकती, वैसे ही नक्सलवाद के साये में विकास संभव नहीं था। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस ने इस 'सांप' का फन कुचलकर नक्सली मूवमेंट को जड़ से खत्म कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि आजादी के बाद जहां पड़ोसी देश में बार-बार तख्तापलट होता रहा, वहीं भारत के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने देश में लोकतंत्र की नींव को फौलादी मजबूती दी है। उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन को दुनिया के लिए एक मिसाल बताया और कहा कि अपनी निजी जिंदगी और परिवार को छोड़कर दूसरों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी वास्तव में अभिनंदन के पात्र हैं।
आईपीएस मीट के मंच से मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस को जल्द ही पदोन्नति (प्रमोशन) की स्वीकृति का सुखद समाचार मिलेगा। इसके साथ ही, विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में नई भर्तियों की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए कोई स्थान नहीं है।
डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस को देश के लिए 'रोल मॉडल' बताया। उन्होंने कहा कि नए केंद्रीय कानूनों को लागू करने से लेकर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तक, प्रदेश पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2025 को उपलब्धियों का साल बताते हुए 2026 में भी इसी देशभक्ति और जनसेवा के जज्बे को बनाए रखने का संदेश दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।